एनआईटी जमशेदपुर व रांची यूनिवर्सिटी समेत झारखंड के 20 शैक्षणिक संस्थानों को नोटिस, पांच अप्रैल तक की मोहलत

Updated:
विज्ञापन

एनआईटी जमशेदपुर

हायर एंड टेक्निकल एजुकेशन डिपार्टमेंट ने एनआईटी जमशेदपुर व रांची यूनिवर्सिटी समेत झारखंड के 20 शैक्षणिक संस्थानों को नोटिस जारी किया है और सभी जानकारी उपलब्ध कराने के लिए पांच अप्रैल तक की मोहलत दी है.

विज्ञापन

जमशेदपुर, संदीप सावर्ण: झारखंड सरकार के हायर एंड टेक्निकल एजुकेशन डिपार्टमेंट ने राज्य के 20 शैक्षणिक संस्थानों को नोटिस जारी किया है. इनमें नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (एनआईटी) जमशेदपुर समेत जमशेदपुर वीमेंस यूनिवर्सिटी व अरका जैन यूनिवर्सिटी भी शामिल हैं. यूनिवर्सिटी व कॉलेज के रजिस्ट्रार को नोटिस भेज कर कहा है कि उन्होंने वेब डाटा कैप्चर फॉर्मेट ( वेबडीसीएफ) को भर कर अब तक जमा नहीं किया है, जबकि सरकार की ओर से इसके लिए 31 मार्च तक की समय सीमा तय की गयी थी. उच्च शिक्षा पर अखिल भारतीय सर्वेक्षण ( एआइएसएचइ ) से प्राप्त डाटा का उपयोग सरकारी नीतियों को आकार देने और उच्च शिक्षण संस्थानों के लिए धन आवंटन करने का आधार बनता है. झारखंड सरकार के एआइएसएचइ के डिप्टी डायरेक्टर डॉ धनंजय कुमार सिंह ने उक्त सभी शैक्षणिक संस्थानों को एक मौका देते हुए हर हाल में पांच अप्रैल की शाम पांच बजे तक सभी जानकारियों को उपलब्ध करवाने को कहा है.

आपके शहर में

विज्ञापन

क्या होता है उच्च शिक्षा पर अखिल भारतीय सर्वेक्षण ( एआइएसएचइ )
अखिल भारतीय सर्वेक्षण ( एआइएसएचइ ) भारत में उच्च शिक्षा के परिदृश्य का आकलन करने और समझने के लिए महत्वपूर्ण है. यह नामांकन पैर्टन, बुनियादी ढांचे और अन्य मापदंडों पर महत्वपूर्ण डाटा प्रदान करता है. यह जानकारी नीति निर्माताओं, शिक्षकों और शोधकर्ताओं को निर्णय लेने, शैक्षणिक गुणवत्ता में सुधार करने और उच्च शिक्षा प्रणाली के भीतर की चुनौतियों का समाधान करने में सहायता करती है.

इन संस्थानों को किया गया है नोटिस
क्रम- संस्थान- जिला

  1. ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस देवघर- देवघर
  2. जमशेदपुर वीमेंस यूनिवर्सिटी- पूर्वी सिंहभूम
  3. एआइएसइसीटी यूनिवर्सिटी- हजारीबाग
  4. नीलांबर पीतांबर यूनिवर्सिटी- पलामू
  5. राधा गोविंद यूनिवर्सिटी- रामगढ़
  6. उषा मार्टिन यूनिवर्सिटी- रांची
  7. रांची यूनिवर्सिटी- रांची
  8. इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट ( आइआइएम ) रांची- रांची
  9. साईं नाथ यूनिवर्सिटी- रांची
  10. झारखंड राय यूनिवर्सिटी- रांची
  11. अमेटी यूनिवर्सिटी, झारखंड- रांची
  12. डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी यूनिवर्सिटी- रांची
  13. राम कृष्णा धर्मरथ फाउंडेशन ( आरकेडीएफ ) यूनिवर्सिटी- रांची
  14. वाईबीएन यूनिवर्सिटी- रांची
  15. झारखंड यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्नोलॉजी – रांची
  16. द इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टेड फाइनांसियल अनालिसिस्ट ऑफ इंडिया यूनिवर्सिटी- रांची
  17. इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ इनफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी – रांची
  18. सरला बिरला यूनिवर्सिटी- रांची
  19. नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी जमशेदपुर- सरायकेला खरसावां
  20. अरका जैन यूनिवर्सिटी- सरायकेला खरसावां
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola