Jharkhand Lok Sabha Result: जमशेदपुर पश्चिमी के कई बूथों पर भाजपा को सिंगल डिजिट में और काशीडीह में 10 हजार की बढ़त

Updated:
विज्ञापन

जमशेदपुर पश्चिम के सोनारी, कदमा व बिष्टुपुर जैसे शहरी एरिया में जहां जमकर वोट मिले, वहीं आजादनगर के 30 से अधिक बूथों पर जहां भाजपा को सिंगल डिजिट में वोट मिले.

विज्ञापन

जमशेदपुर : जमशेदपुर लोकसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी विद्युत वरण महतो ने मंगलवार को अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी झामुमो प्रत्याशी समीर मोहंती को 2.59 लाख से अधिक मतों से पराजित कर चुनाव जीत लिया. मतगणना के समाप्ति के बाद जीत-हार वाले प्रत्याशी प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से चुनावी प्रक्रिया में सक्रिय भूमिका निभाने वाले राजनीतिक दल लगातार इस बात को लेकर मंथन कर रहे हैं कि उनके किस बूथ पर कितने मत मिले.

आपके शहर में

विज्ञापन

जमशेदपुर पश्चिम के सोनारी, कदमा व बिष्टुपुर जैसे शहरी एरिया में जहां जमकर वोट मिले, वहीं आजादनगर के 30 से अधिक बूथों पर जहां भाजपा को सिंगल डिजिट में वोट मिले, तो वहीं विधायक, पूर्व सांसद वाले क्षेत्र में समीर मोहंती भी डबल डिजिट में ही सिमट कर रह गये, बावजूद इसके भाजपा प्रत्याशी ने 55 हजार से अधिक की लीड जमशेदपुर पश्चिम से हासिल की.

जमशेदपुर पूर्वी के 20 बूथों को यदि छोड़ दें, तो भाजपा ने सभी जगह जोरदार ढंग से प्रदर्शन करते हुए वोट हासिल किये. काशीडीह, बगान एरिया, गुरुद्वारा बस्ती के 18 बूथों पर भाजपा ने 10 हजार से अधिक मत हासिल किये, जो समीर मोहंती को मिले मतों से पांच गुणा अधिक रहे. जमशेदपुर लोकसभा के सभी विधानसभा के बूथों पर मिले मतों का विवरण खबर में दिये गये क्यूआर कोड में उपलब्ध है, जिसे आसानी से खोलकर पढ़ा जा सकता है.

Also Read: Bihar Jharkhand Lok Sabha Election Result 2024 Updates: ललन सिंह, चिराग पासवान और डॉ जावेद आजाद जीते

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola