Bihar Jharkhand Lok Sabha Election Result 2024 Updates: ललन सिंह, चिराग पासवान और डॉ जावेद आजाद जीते
Bihar Jharkhand Lok Sabha Election Result 2024 Live Updates
Bihar Jharkhand Lok Sabha Election Result 2024 Live Updates: लोकसभा चुनाव 2024 की मतगणना शुरू हो गई है. रुझान भी आने लगे हैं. झारखंड में एनडीए को 8 सीट पर बढ़त मिल चुकी है, जबकि 6 सीट पर इंडिया आगे चल रहा है. बिहार में 31 सीट पर एनडीए के उम्मीदवार आगे चल रहे हैं, जबकि 7 सीट पर इंडिया के उम्मीदवारों ने बढ़त बना रखी है. बिहार, झारखंड की सभी 54 (बिहार की 40 और झारखंड की 14) सीटों के साथदेश की 543 सीटों पर 8 बजे से मतगणना शुरू हुई. सबसे पहले पोस्टल वोट की गिनती की गई. इसके बाद ईवीएम से पड़े वोटों की गिनती हुई. बिहार और झारखंड की 54 लोकसभा सीटों पर किस पार्टी के किस उम्मीदवार को बढ़त मिली और कौन पिछड़ गया. मतगणना के रुझान से लेकर लोकसभा की एक-एक सीट का अपडेट हम दे रहे हैं आपको सबसे पहले. इसलिए लोकसभा चुनाव की मतगणना से जुड़ी हर जानकारी के लिए बने रहें हमारे (prabhatkhabar.com) साथ…
ललन सिंह, चिराग पासवान और डॉ जावेद आजाद जीते
bihar election result with prabhat khabar: बिहार में लोजपा रामविलास के चिराग पासवान, जदयू के ललन सिंह और कांग्रेस के डॉ जावेद आजाद जीत गए हैं.
चिराग पासवान ने यहां अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी राजद उम्मीदवार शिवचंद्र राम को 170105 मतों के अंतर से पराजित किया.
मुंगेर के जदयू प्रत्याशी राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह भी चुनाव जीत गए हैं.
किशनगंज से कांग्रेस प्रत्याशी डॉ जावेद आजाद 59675 मतों से विजयी हुए हैं. हालांकि अभी इसकी आधिकारिक घोषणा नहीं की गयी है.
कोडरमा लोकसभा सीट पर अन्नपूर्णा देवी को विशाल बढ़त
jharkhand lok sabha chunav result in hindi: कोडरमा लोकसभा सीट पर केंद्रीय मंत्री और भाजपा उम्मीदवार अन्नपूर्णा देवी ने विशाल बढ़त हासिल कर ली. भाकपा माले के उम्मीदवार और बगोदर विधायक विनोद सिंह को उन्होंने 290576 मतों से पछाड़ दिया है. अन्नपूर्णा देवी को 620081 वोट मिले हैं. विनोद सिंह के खाते में अब तक 329505 वोट आए हैं.
खूंटी में अर्जुन मुंडा हारे, कालीचरण जीते, पलामू में वीडी राम ने मारी बाजी
jharkhand lok sabha election live updates in hindi: झारखंड की खूंटी लोकसभा सीट पर अर्जुन मुंडा हार गए हैं. कालीचरण मुंडा ने उन्हें बड़े अंतर से पराजित कर दिया है. खूंटी से सटे लोहरदगा लोकसभा सीट पर भी कांग्रेस उम्मीदवार ने बढ़त बना ली है. यहां सुखदेव भगत 123000 वोटों से आगे चल रहे हैं. सुखदेव भगत को 374912 वोट मिला है. समीर उरांव को 251912 और चमरा लिंडा को 36403 वोट मिले हैं.
काराकाट में सीपीआई के राजाराम सिंह 1.20 लाख से अधिक वोट से आगे
bihar election result with prabhat khabar: 21 राउंड की गिनती के बाद काराकाट लोकसभा सीट पर कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया के राजाराम सिंह 340415 मत हासिल करके पहले नंबर पर हैं. राष्ट्रीय लोक मोर्चा के उपेंद्र कुशवाहा 230375 वोट के साथ तीसरे नंबर पर हैं. भोजपुरी सिने स्टार और निर्दलीय प्रत्याशी पवन सिंह 245157 वोट पाकर दूसरे नंबर पर हैं.
राजमहल में विजय हांसदा 1.35 लाख से अधिक वोट से आगे
jharkhand election result with prabhat khabar: राजमहल (एसटी) लोकसभा सीट पर झामुमो के विजय हांसदा 1,35,673 वोट से आगे चल रहे हैं. 18 राउंड की गिनती के बाद विजय हांसदा को 5,05,784 वोट मिले हैं जबकि भाजपा के ताला मरांडी को 3,70,111, लोबिन हेंब्रम को 36,607 वोट मिले हैं. अब तक 10,21,969 वोटों की गिनती हुई है.
किशनगंज में कांग्रेस के डॉ जावेद आजाद 53 हजार वोट से आगे
बिहार लोकसभा चुनाव परिणाम 2024: किशनगंज लोकसभा सीट पर 18 राउंड की गिनती के बाद कांग्रेस के डॉ जावेद आजाद 53466 वोट से आगे चल रहे हैं. जदयू के मुजाहिद आलम 284220 वोट के साथ दूसरे नंबर पर हैं जबकि असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी AIMIM के अख्तरुल ईमान 271516 वोट पाकर तीसरे नंबर पर रहे.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए