आरोपी अखिलेश सिंह के शूटर हरिश सिंह को मिली जमानत
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 08 May 2024 9:40 PM
चार साल पूर्व 30 अप्रैल 2020 को सीतारामडेरा थाना क्षेत्र भुइयांडीह नीतिबाग कॉलोनी में अचानक गैंगस्टर अखिलेश सिंह गिरोह के कन्हैया सिंह और सुधीर दूबे गैंग के कल्लू राय के गुर्गों के बीच फायरिंग की घटना हुई थी, इसमें कन्हैया सिंह समेत आठ लोग जख्मी हुए थे.
भुइयांडीह नीतिबाग कॉलोनी में गैंगवार का मामला जमशेदपुर. झारखंड हाइकोर्ट के जस्टिस अंबुज नाथ के कोर्ट ने बुधवार को भुइयांडीह नीतिबाग कॉलोनी में चार वर्ष पूर्व हुए गैंगवार में आरोपी गैंगस्टर अखिलेश सिंह के शूटर हरिश सिंह को जमानत दी. बचाव पक्ष की ओर से अधिवक्ता प्राण प्रणय ने पैरवी की थी. कोर्ट ने आरोपी के जमानत के लिए 25 हजार मूल्य को दो बेल बॉन्ड भरने का आदेश दिया. गौरतलब हो कि चार साल पूर्व 30 अप्रैल 2020 को गैंगस्टर अखिलेश सिंह गिरोह के कन्हैया सिंह और सुधीर दूबे गैंग के कल्लू राय के गुर्गों के बीच फायरिंग की घटना हुई थी, इसमें कन्हैया सिंह समेत आठ लोग जख्मी हुए थे.पुलिस ने कल्लू राय, राजीव राम, तैयब खान, फिरोज आलम, साहिल आदिल, विपिन शर्मा अन्य के खिलाफ केस दर्ज किया था.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










