झारखंड : प्रेमिका से शादी के लिए की बेटे की हत्या, पत्नी को भी रास्ते से हटाने की थी योजना

Updated at : 30 Oct 2023 5:11 PM (IST)
विज्ञापन
झारखंड : प्रेमिका से शादी के लिए की बेटे की हत्या, पत्नी को भी रास्ते से हटाने की थी योजना

झारखंड के जमशेदपुर शहर में एक युवक ने सो रहे पौने दो साल के मासूम बेटे को तालाब में फेंक दिया. फिर अपनी पत्नी के साथ जाकर सो गया. प्रमिका से शादी करने के लिए युवक अपनी पत्नी की भी हत्या करने की फिराक में था.

विज्ञापन

Jharkhand Crime News: जमशेदपुर शहर के परसुडीह थानांतर्गत खाखड़ीपाड़ा में रहने वाले अजय नामता ने प्रेमिका से शादी करने के लिए अपने पौने दो साल के बेटे सूर्यांश की हत्या कर दी. अजय ने शनिवार की रात दो बजे घर में सो रहे बेटे को गोद में उठाया और सामने के तालाब में ले जाकर फेंक दिया. सुबह सूर्यांश का शव बरामद किया गया. अजय ने बेटे के बाद पत्नी की हत्या करने की योजना बनायी थी. हालांकि, पूछताछ में सच सामने आने के बाद पुलिस ने अजय नामता को गिरफ्तार कर लिया. अजय नामता मूल रूप से गोपालपुर, कटिनपड़ा, घाटशिला का निवासी है.

पत्नी नम्रता नामता के बयान पर अजय नामता के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी दर्ज की गयी है. अजय नामता टाटा मोटर्स कंपनी में ठेकेदारी का काम करता है. पुलिस के अनुसार शनिवार की रात बेटे को तालाब में फेंककर अजय घर आया और पत्नी के साथ सो गया. कुछ देर में उसने पत्नी को उठाया और बच्चे के गायब होने की जानकारी दी. पत्नी नम्रता के साथ वह बेटे की तलाश का दिखावा करता रहा. सुबह बच्चे का शव तालाब में तैरता मिला. पूछताछ में पहले तो अजय ने पुलिस को गुमराह करने का प्रयास किया, लेकिन बाद में अपराध स्वीकार कर लिया.

कंपनी में साथ काम करने वाली युवती से है संबंध

अजय ने पुलिस को बताया कि उसने नम्रता से साल 2020 में प्रेम विवाह किया था. अब वह नम्रता को पसंद नहीं करता. नौकरी के दौरान कंपनी में काम करने वाली एक लड़की से उसे प्रेम हो गया है. वह उससे शादी करना चाहता था. वह उसके साथ रहना चाहता था. इस कारण उसने पत्नी और बेटे को रास्ते से हटाने की योजना बनायी. पहले बेटे की हत्या की. उसके बाद पत्नी को मारने की योजना थी.

Also Read: झारखंड : शराब पीकर हल्ला कर रहा था बुजुर्ग, ग्रामीणों ने कर दी पीट-पीटकर हत्या

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola