जमशेदपुर के होटल में अपराधियों से बहस करना पड़ा महंगा, ताबड़तोड़ चली गोलियां, इंजीनियर घायल

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 28 Apr 2023 1:21 PM

विज्ञापन

इंजीनियर रोशन कुमार गाढ़ाबासा मेन रोड स्थित एमजे होटल में खाना खाने गया था. इस दौरान होटल के अंदर पहले से ही मौजूद अपराधियों से किसी बात को लेकर विवाद हो गया.

विज्ञापन

जमशेदपुर के गोलमुरी में इंजीनियर रौशन कुमार को अपराधियों ने गोली मार दी. बताया जाता है कि वो होटल में खाना खाने गया था, उसी दौरान उनकी किसी बात को लेकर अपराधियों से बहस हो गयी. इसके बाद अपराधियों ने इंजीनियर को गोली मार दी. इससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया है. घटना गोलमुरी के गाढ़ाबासा मेन रोड स्थित एमजे होटल में अहले सुबह 3 बजे की है.

क्या है पूरा मामला

जानकारी के मुताबिक इंजीनियर रोशन कुमार गाढ़ाबासा मेन रोड स्थित एमजे होटल में खाना खाने गया था. इस दौरान होटल के अंदर पहले से ही मौजूद अपराधियों से किसी बात को लेकर विवाद हो गया. इसके बाद अपराधियों ने होटल के अंदर ही ताबड़तोड़ गोलीबारी शुरू कर दी. इस घटना में कदमा उलियान नारायण कॉम्पलेक्स निवासी इंजीनियर रौशन कुमार के पैर में गोली लग गयी. इसके बाद होटल में अफरा-तफरी मच गयी. वारदात को अंजाम देने के बाद हमलावर स्कूटी और बाइक लेकर होटल से फरार हो गये.

उनके साथ खाना खाने गये चचेरे भाई अनुराग कुमार और ऋषि राम आनन फानन में जमशेदपुर के टीएमएच अस्पताल लेकर गये. जहां उनका अभी इलाज चल रहा है. जहां उनकी स्थिति फिलहाल स्थिर है. घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस घटना स्थल पर पहुंची और होटल संचालक और कर्मचारियों से पूछताछ की. इसके बाद होटल में लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच की. पुलिस के हाथ हमलावर की तस्वीर लग चुकी है और वो जांच में जुट गयी है. जानकारी के अनुसार हमलावर गाढ़ाबासा का ही रहने वाले हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola