झारखंड आंदोलनकारी सुरा गागराई का निधन
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन
सुरा गागराई आदिवासी हो समाज महासभा के पूर्व केंद्रीय उपाध्यक्ष, सरना समिति के पूर्व अध्यक्ष, बिरसानगर व सिदगोड़ा के पारंपरिक पुजारी थे
विज्ञापन
जमशेदपुर.
बिरसानगर निवासी झारखंड आंदोलनकारी व हो भाषा आंदोलनकारी 73 वर्षीय सुरा गागराई का गुरुवार को निधन हो गया. वे अपने पीछे पत्नी, छह पुत्र व एक बेटी का भरा-पूरा परिवार छोड़ गये हैं. वे पिछले कई दिनों से बीमार चल रहे थे. सुरा गागराई आदिवासी हो समाज महासभा के पूर्व केंद्रीय उपाध्यक्ष, सरना समिति के पूर्व अध्यक्ष, बिरसानगर व सिदगोड़ा के पारंपरिक पुजारी थे. उनका पैतृक गांव सीकेपी है. गुरुवार को दोपहर भुइयांडीह बर्निंग घाट में उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया. उनकी अंतिम यात्रा आदिवासी-मूलवासी समेत विभिन्न समाज व समुदाय के लोग शामिल हुए.विज्ञापन
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन