जेएफसी की टीम आज जायेगी गुवाहाटी, 26 को नॉर्थईस्ट से मुकाबला
ISL FOOTBALL : जमशेदपुर फुटबॉल क्लब और नॉर्थ ईस्ट यूनाइटेड के बीच 26 अक्तूबर को गुवाहाटी में इंडियन सुपर लीग का मैच खेला जायेगा.
जमशेदपुर. जमशेदपुर फुटबॉल क्लब और नॉर्थ ईस्ट यूनाइटेड के बीच 26 अक्तूबर को गुवाहाटी में इंडियन सुपर लीग का मैच खेला जायेगा. मुकाबले के लिए जेएफसी की टीम गुरुवार को गुवाहाटी के लिए रवाना होगी. जेएफसी की टीम ने अपनी सीजन की शुरुआत बेहद शानदार ढंग से किया है. जेएफसी अभी तक खेले अपने पांच मैचों में से चार मैच जीतने में कामयाब रही है. इसमें सबसे अच्छी बात यह कि टीम ने कुल दस गोल भी किये है. अब तक खेले गये पांच मैचों में जॉर्डन मरे, मो सनन, डिफेंस में स्टीफन एज़े , आशुतोष मेहता और गोलकीपर अल्बिनो गोम्स ने बेहद प्रभावशाली प्रदर्शन किया है. 26 को होने वाले मैच में भी जेएफसी की टीम को मोस्ट फेवरेट माना जा रहा है.
आपके शहर में
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए