Jfc under 14 team for aiff sub junior league : एआइएफएफ सब जूनियर लीग के लिए जेएफसी अंडर-14 टीम घोषित
जमशेदपुर. एआइएफएफ सब जूनियर फुटबॉल लीग के लिए जमशेदपुर एफसी की अंडर-14 टीम की घोषणा कर दी गयी है.
जमशेदपुर. एआइएफएफ सब जूनियर फुटबॉल लीग के लिए जमशेदपुर एफसी की अंडर-14 टीम की घोषणा कर दी गयी है. जेएफसी की 20 सदस्यीय टीम में शामिल 19 खिलाड़ी मूल रूप से झारखंड के रहने वाले हैं. वहीं, जेएफसी अंडर-14 टीम में टाटा स्टील फाउंडेशन के 16 खिलाड़ियों को जगह दी गयी है. टीम में शामिल कार्तिकेय एक मात्र ऐसे खिलाड़ी हैं, जिनका तालुक झारखंड से नहीं है. इस टीम के मुख्य कोच जमशेदपुर के राहुल राज हैं. हेड कोच राहुल राज ने कहा कि यह हमारे लिए बहुत खास पल है. अंडर-14 टीम में झारखंड के 19 खिलाड़ियों का होना राज्य के ग्रासरूट सिस्टम से आने वाले टैलेंट की क्वालिटी को दिखाता है. जमशेदपुर एफसी की टीम इस लीग में अपने अभियान की शुरुआत 25 जनवरी को आरकेएमएस छत्तीसगढ़ के खिलाफ करेगी. टीम में हर्ष टोप्पो, चयन मालाकार और सोनू मुर्मू (गोलकीपर), कृष कुमार, आदित्य खालखो, बुद्धराम हो, गुरबा हेंब्रम, आदर्श गोप (डिफेंडर), पीयूष महतो, शुभम बेहरा, करण महाली, अरसल मुर्मू, प्रीतम अजिरीजत भद्रा (मिडफील्डर), दीपक बेहरा, कार्तिक मरांडी, अशरफुल रहबर, सोनाराम तुबिद, हरेंद्रनाथ सोरेन, इंद्र मरांडी और कार्तिकेयन एम (फॉरवर्ड) शामिल है.
आपके शहर में
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए