मोहन बगान ने जेएफसी रिजर्व को बराबरी पर रोका
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन
relience foundational development football league
विज्ञापन
रिलायंस फाउंडेशन डेवलपमेंट लीग जमशेदपुर. कोलकाता में खेले गये रिलायंस फाउंडेशन डेवलपमेंट फुटबॉल लीग रीजनल क्वालीफायर-2 के एक रोमांचक मुकाबले में मोहन बगान एसजी की टीम ने जमशेदपुर एफसी रिजर्व को 1-1 गोल की बराबरी पर रोक दिया. जमशेदपुर की टीम ने 18वें मिनट में बिवन ज्योति लस्कर के गोल की मदद से पहली बढ़त हासिल की. दूसरे हाफ में मोहन बागान एसजी ने बराबरी हासिल करने के लिए लगातार हमले किए. मैच के 90 4वें मिनट में मोहन बगान को बराबरी करने के मौका मिला. मो फरदीन अली मोल्ला ने एक शानदार गोल करते हुए मोहन बगान को मैच में बराबरी दिला दी. जेएफसी रिजर्व का अगला मैच 29 मार्च को ईस्ट बंगाल से होगा.
आपके शहर में
विज्ञापन
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन