जेएफसी ने एलेन स्टीवनोविक को किया रिलीज
जमशेदपुर. जमशेदपुर फुटबॉल क्लब ने स्वीट्जरलैंड के 33वर्षीय विंगर एलेन स्टीवनोविक को रिलीज कर दिया है. पिछले वर्ष जेएफसी से जुड़ने वाले एलेन
जमशेदपुर. जमशेदपुर फुटबॉल क्लब ने स्वीट्जरलैंड के 33वर्षीय विंगर एलेन स्टीवनोविक को रिलीज कर दिया है. पिछले वर्ष जेएफसी से जुड़ने वाले एलेन स्टीवनोविक ने जेएफसी के लिए कुल 15 मैच खेले. लेकिन फिटनेस समस्या से कारण वह ज्यादा समय फील्ड पर नहीं दे सके थे. साथ ही टीम प्रबंधन ने एलेन स्टीवनोविक पर भरोसा करते हुए कप्तानी भी सौंपी थी. एलेन की कप्तानी में जेएफसी का प्रदर्शन बेहद निराशाजनक था. ऐलन व कोच स्कॉट कूपर की जोड़ी पिछले वर्ष पूरी तरह से फ्लॉप रही थी. एलेन स्टीवनोविक के जाने बाद जेएफसी टीम प्रबंधन जल्द ही एक और विदेशी खिलाड़ी को साइन करेगी. जिसकी घोषणा संभवत: मंगलवार को होगा.
आपके शहर में
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए