Jamshedpur News : जमशेदपुर का मोस्ट वांटेड अपराधी भानु मांझी अस्पताल में भर्ती
जमशेदपुर (फाइल फोटो)
Jamshedpur News : गैंगस्टर प्रिंस खान के मुख्य शूटर धनबाद जेल में बंद जमशेदपुर के मोस्ट वांटेड अपराधी भानु मांझी को गुरुवार को इलाज के लिए एसएनएमएमसीएच में भर्ती कराया गया है.
-गैंगस्टर प्रिंस खान का मुख्य शूटर धनबाद जेल में है बंद
– पैर में लगी रॉड को निकाला जायेगा बाहर
– धनबाद पुलिस के साथ मुठभेड़ में पैर में लगी थी गोली
Jamshedpur News :
गैंगस्टर प्रिंस खान के मुख्य शूटर धनबाद जेल में बंद जमशेदपुर के मोस्ट वांटेड अपराधी भानु मांझी को गुरुवार को इलाज के लिए एसएनएमएमसीएच में भर्ती कराया गया है. 14 अक्तूबर को धनबाद पुलिस के साथ तेतुलमारी में हुए मुठभेड़ में उसके बायें पैर में गोली लगी थी. इलाज के क्रम में उसके पैर में रॉड लगायी गयी थी. जेल प्रबंधन के अनुसार, भानु के बायें पैर में लगी रॉड को बाहर निकालने के लिए उसे एसएनएमएमसीएच में भर्ती कराया गया है. यहां कड़ी सुरक्षा घेरे के बीच उसे रखा गया है.एंटी क्राइम चेकिंग अभियान के दौरान हुई थी मुठभेड़
ज्ञात हो कि गत 14 अक्तूबर को जमशेदपुर के मोस्ट वांटेड अपराधी भानु मांझी तिलाटांड़ पहाड़ी रिजर्वायर टंकी के पास पुलिस के साथ मुठभेड़ में पकड़ा गया था. तेतुलमारी पुलिस तिलाटांड़ पहाड़ी रिजर्वायर टंकी के पास एंटी क्राइम चेकिंग अभियान चला रही थी. इसी दौरान बिना नंबर की बाइक पर सवार एक युवक को जब पुलिस ने रुकने का इशारा किया, तो वह भागने लगा. इस क्रम में उसकी बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गयी. इस पर भानु जंगल की तरफ भागने लगा. पुलिस ने उसे रोकने का प्रयास किया, तो वह पुलिस पर दो राउंड फायरिंग करते हुए जंगल की ओर भागने लगा. इस पर पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की. इसमें एक गोली भानु के दाहिने पैर में जा लगी, जिससे वह जमीन पर गिर गया और हाथ से पिस्टल छूट गयी. इसके बाद पुलिस ने उसे पकड़ लिया था.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए