जमशेदपुर कल्याण समिति का सम्मेलन सह चुनाव बिष्टुपुर में आज

Updated:
विज्ञापन

जमशेदपुर कल्याण समिति का सम्मेलन सह चुनाव बिष्टुपुर में कल होगा.

विज्ञापन

वरीय संवाददाता जमशेदपुर. जमशेदपुर कल्याण समिति मिशन 2024 जमशेदपुर पश्चिम विधानसभा के पदाधिकारियों का सम्मेलन सह चुनाव बिष्टुपुर माइकल जॉन प्रेक्षागृह में होगा. सम्मेलन में मुख्य अतिथि जमशेदपुर पश्चिम विधानसभा के पूर्व विधायक प्रत्याशी शंभू चौधरी होंगे. सम्मेलन में ही सेंट्रल कमेटी और आठ प्रखंडों का चुनाव होना है. पवन सिंह और पप्पू सिंह गुट ने अध्यक्ष पद पर दावेदारी की है. दोनों ही गुट सेंट्रल और सभी आठ प्रखंडों के पदाधिकारियों की जीत सुनिश्चित करने में जनसंपर्क अभियान चला रहे हैं. सम्मेलन सुबह 12 बजे से दोपहर 2 बजे तक चलेगा. सम्मेलन को लेकर पूरे शहर में पोस्टर, बैनर लगाया गया है. आयोजन की तैयारियों को लेकर शनिवार को डिमना में जमशेदपुर पश्चिम विधानसभा के पूर्व विधायक प्रत्याशी शंभू चौधरी की अध्यक्षता में बैठक हुई. बैठक निष्पक्ष चुनाव कराने के लिए पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गयी. सम्मेलन में सामाजिक, राजनीतिक एजेंडा भी विचार विमर्श किया जायेगा.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola