Jamshedpur News : डीजल किल्लत से ट्रांसपोर्टर परेशान, समस्या का समाधान नहीं हुआ, तो 20 से अनिश्चितकालीन हड़ताल
Author Rajesh singh
Updated:
विज्ञापन

बड़बिल-चाईबासा-सरायकेला-कांड्रा मार्ग पर चलने वाली ट्रेलर, ट्रक और भारी वाहनों को डीजल नहीं मिल पा रहा है. पेट्रोल पंप प्रबंधन की ओर से उन लोगों को मात्र पांच हजार रुपये का ही डीजल दिया जा रहा है.
विज्ञापन
डीजल के लिए गाड़ियों को 36-36 घंटे तक इंतजार करना पड़ रहा
Jamshedpur News :
बड़बिल-चाईबासा-सरायकेला-कांड्रा मार्ग पर चलने वाली ट्रेलर, ट्रक और भारी वाहनों को डीजल नहीं मिल पा रहा है. पेट्रोल पंप प्रबंधन की ओर से उन लोगों को मात्र पांच हजार रुपये का ही डीजल दिया जा रहा है. अगर गाड़ियों की संख्या बढ़ती है, तो मात्र दो हजार रुपये का डीजल ही मिल पा रहा है. ऐसे में गाड़ियां 36-36 घंटे डीजल के इंतजार में खड़ी रह रही हैं. सरकार जल्द इस समस्या का समाधान नहीं निकालती है, तो आगामी 20 जून से जमशेदपुर के ट्रक और ट्रेलर मालिक अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जायेंगे. उसके बाद समस्या का हल निकालने को लेकर केंद्र सरकार और राज्य के सीएम से पत्राचार करेंगे. इस हड़ताल में अन्य राज्यों के ट्रांसपोर्टरों को शामिल किया जायेगा. उक्त बातें जमशेदपुर ट्रक एवं ट्रेलर ओनर्स एसोसिएशन के महामंत्री मनीष कुमार ने प्रेसवार्ता में कही. शनिवार को डिमना चौक स्थित कार्यालय में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने डीजल की किल्लत और बढ़ते दामों को लेकर गहरा आक्रोश व्यक्त किया. उन्होंने बताया कि उन्हें सरकार से अब भी सकारात्मक उम्मीद है. लेकिन अगर उनकी जायज मांगों को नजरअंदाज किया गया, तो चक्का जाम करने के अलावा उनके पास कोई रास्ता नहीं बचेगा.मनीष कुमार ने कहा कि पांच हजार रुपये के डीजल के लिए 15 से 20 घंटे तक इंतजार करना पड़ रहा है. वर्तमान में डीजल की समस्या से गाड़ी मालिक पूरी तरह परेशान हैं. एक तरफ डीजल के दाम लगातार बढ़ रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ माल भाड़े में कोई बढ़ोतरी नहीं हुई है. सबसे बदतर स्थिति बड़बिल-चाईबासा-सरायकेला मार्ग की है, जहां किसी भी पेट्रोल पंप पर पांच हजार रुपये से अधिक का डीजल नहीं दिया जा रहा है. इसके लिए भी चालकों को 15 से 20 घंटे तक लंबा इंतजार करना पड़ रहा है. इस मौके पर इस एसोसिएशन के उपाध्यक्ष बिट्टू तिवारी, वीरेंद्र यादव, अभय सिंह, पिंटू यादव, महेंद्र यादव, अभिषेक झा, विनीत, मनोज सिंह, पारस, मनीष ओझा, तपस्या सिंह, संजय पांडे सहित भारी संख्या में ट्रांसपोर्टर और सदस्य उपस्थित थे.10 की जगह चार-पांच ट्रिप चल रही गाड़ियां
जमशेदपुर ट्रक एवं ट्रेलर ओनर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष जसवीर सिंह ने बताया कि उनके एसोसिएशन में 2600 गाड़ियां है. उनमें से 500 गाड़ियों का परिचालन बड़बिल-चाईबासा और सरायकेला मार्ग पर ही होता है. समय पर डीजल उपलब्ध नहीं होने के कारण गाड़ियों का परिचालन 50 प्रतिशत गिर गया है. जहां एक माह में 10 ट्रिप गाड़ियों को चलाया जाता था. वहीं अब चार से पांच ट्रिप ही गाड़ियों का परिचालन हो पा रहा है. ऐसे में मालिकों को गाड़ियों का किस्त और टैक्स भरना हुआ मुश्किल हो गया है. गाड़ी मालिक अब वाहनों की किस्त, सरकारी टैक्स, परमिट और इंश्योरेंस की राशि चुकाने में भी असमर्थ हैं. इतना ही नहीं पिछले छह साल से भाड़ा में भी बढ़ोतरी नहीं हुई है.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन

लेखक के बारे में
By राजेश कुमार
राजेश कुमार सिंह, 19 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्य कर रहे है. कटिहार जिला के मनिहारी अनुमंडल से प्रिंट के साथ डिजिटल में तीन वर्षों से कार्य कर रहे हैं. राजनीति, समाजिक क्षेत्र में गहरी रूचि रखते हैं.
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










