गालूडीह हाइवे पर निकला आठ फीट लंबा अजगर सांप, और फिर...

Updated:
विज्ञापन

हाइवे किनारे अजगर सांप.

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

गालूडीह हाइवे पर गुरुवार सुबह अचानक आठ फीट लंबा अजगर निकलने से अफरा-तफरी मच गई. राहगीरों ने सांप को सड़क पार करते देखा और तुरंत सतर्क हो गए. वन विभाग को सूचित किया गया.

विज्ञापन

गालूडीह : गालूडीह हाइवे सड़क पर गुरुवार सुबह करीब आठ फीट लंबा अजगर सांप निकल आने से राहगीरों में अफरा-तफरी मच गयी. सड़क पर अचानक सांप को रेंगते देख वाहन चालकों ने अपनी रफ्तार धीमी कर दी. कुछ देर के लिए सड़क पर लोगों की भीड़ भी जुट गयी.

विज्ञापन

राहगीरों में सांप को लेकर होती रही चर्चा

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सांप सड़क पार कर किनारे की झाड़ियों की ओर जा रहा था. उसकी लंबाई करीब आठ फीट बतायी गयी. सांप को देखने के लिए आसपास के लोग भी मौके पर पहुंच गये. इस दौरान राहगीरों में सांप को लेकर तरह-तरह की चर्चा होती रही.

सड़क पर सांप देख सहमे राहगीर

हाइवे पर लगातार वाहनों की आवाजाही के बीच सांप के निकलने से लोग सतर्क हो गये. कुछ वाहन चालकों ने दूर से ही वाहन रोककर सांप के सड़क से हटने का इंतजार किया. बाद में सांप सड़क किनारे झाड़ियों में चला गया, जिसके बाद आवागमन सामान्य हुआ. ग्रामीणों का कहना है कि बारिश के मौसम में आसपास के खेतों और झाड़ियों से सांप अक्सर सुरक्षित स्थान की तलाश में सड़क और आबादी वाले इलाकों की ओर निकल आते हैं. उन्होंने लोगों से ऐसे सांपों को पकड़ने या छेड़ने के बजाय वन विभाग अथवा प्रशिक्षित सर्प रेस्क्यू टीम को सूचना देने की अपील की.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola