Jamshedpur News : एसआइआर-2026 : मैपिंग के लिए आज अंतिम दिन, जानिये क्या बोले उपायुक्त

Updated:
विज्ञापन

मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआइआर)-2026 के तहत छूटे हुए मतदाताओं की मैपिंग सुनिश्चित करने के लिए जिले में विशेष अभियान चलाया जा रहा है.

विज्ञापन

Jamshedpur News :

मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआइआर)-2026 के तहत छूटे हुए मतदाताओं की मैपिंग सुनिश्चित करने के लिए जिले में विशेष अभियान चलाया जा रहा है. शनिवार को मैपिंग का अंतिम दिन है. इसी क्रम में समाहरणालय परिसर से जागरुकता रथ को शुक्रवार को उपायुक्त राजीव रंजन ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. मौके पर एसडीएम धालभूम अर्नव मिश्रा, एडीसी अनुराग तिवारी, उप निर्वाचन पदाधिकारी प्रियंका सिंह एवं अन्य पदाधिकारी मुख्य रूप से उपस्थित रहे.

यह जागरुकता रथ जिले के विभिन्न क्षेत्रों में भ्रमण कर मतदाताओं को एसआइआर-2026 के संबंध में जागरूक करेगा. उपायुक्त ने सभी ऐसे मतदाताओं से अपील की है कि जिनकी मैपिंग अब तक नहीं हो सकी है कि वे बिना विलंब अपने संबंधित मतदान केंद्र अथवा बीएलओ से संपर्क कर शनिवार (13 जून) तक अपनी मैपिंग अवश्य सुनिश्चित करें. उन्होंने कहा कि प्रत्येक पात्र मतदाता का वोटर लिस्ट में सही एवं अद्यतन रूप से दर्ज होना लोकतंत्र की मजबूती के लिए बेहद आवश्यक है.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola