Jamshedpur News : जमशेदपुर पूर्वी में उदासीन रहे शहरी मतदाता, बूथों पर नहीं लगी लंबी कतार

Updated:
विज्ञापन

Jamshedpur News : जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा क्षेत्र में मतदाता अपने मताधिकार के प्रति उदासीन रहे. किसी भी बूथ में वोटरों की लंबी लाइन देखने को नहीं मिली. जबकि मौसम भी मेहरबान था. दोपहर तीन बजे तक मात्र 48.50 प्रतिशत ही वोटिंग हुई.

विज्ञापन

Jamshedpur News :

जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा क्षेत्र में मतदाता अपने मताधिकार के प्रति उदासीन रहे. किसी भी बूथ में वोटरों की लंबी लाइन देखने को नहीं मिली. जबकि मौसम भी मेहरबान था. दोपहर तीन बजे तक मात्र 48.50 प्रतिशत ही वोटिंग हुई. हालांकि, जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा क्षेत्र में कहीं भी किसी भी प्रकार का कोई हंगामा की खबर नहीं मिली. शांतिपूर्वक तरीके से मतदान की प्रक्रिया पूरी हुई. उपायुक्त अनन्य मित्तल, एसडीएम शताब्दी मजूमदार समेत अन्य वरीय अधिकारी लगातार क्षेत्र का भ्रमण करते रहे. विभिन्न पार्टियों द्वारा बूथ से थोड़ी दूर पर मतदाता पर्ची देने के लिए काउंटर बनाया गया था. जमशेदपुर पूर्वी क्षेत्र में कई जगहों पर मतदाता पर्ची में कांग्रेस प्रत्याशी डॉ अजय कुमार का फोटो व पंजा छाप के साथ ही निर्दलीय प्रत्याशी शिव शंकर सिंह के शिविर से भी शिव शंकर सिंह की फोटो व छाप वाली पर्ची दी जा रही थी, जिसके बाद दोनों पर एफआइआर किया गया.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola