jamshedpur news : कदमा में टैंगो पुलिस जवान को कार से कुचलने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार
Author Akhilesh kumar
Updated:
विज्ञापन
जमशेदपुर (फाइल फोटो)
आरोपियों ने नशे में रील्स बनाने के लिए दिया था घटना को अंजाम
विज्ञापन
आरोपियों ने नशे में रील्स बनाने के लिए दिया था घटना को अंजाम
पुलिस ने कार और मोबाइल को भी किया जब्त
jamshedpur news :
कदमा थाना क्षेत्र अंतर्गत टोल प्लाजा के पास टैंगो पुलिस जवान हीरालाल महतो को कार से कुचलने के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तार युवकों में अमनदीप सिंह, अंकित मुखी और आदित्य मुखी शामिल हैं. पूछताछ के बाद तीनों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है. पुलिस ने घटना में प्रयुक्त कार (जेएच05सीएक्स-7714) और मोबाइल फोन भी जब्त कर लिये हैं. इस संबंध में डीएसपी मुख्यालय-2 मनोज ठाकुर ने सोमवार को अपने कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में बताया कि तीनों आरोपी नशे की हालत में कार पर सवार थे. टोल प्लाजा के पास टैंगो मोबाइल के जवान को देखकर उन्होंने कार मोड़ी और आपस में रील्स बनाने की बात करते हुए जानबूझकर तेज रफ्तार में गाड़ी चलाकर जवान को टक्कर मार दी. घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गये और पूरी घटना का वीडियो भी अपने मोबाइल में रिकॉर्ड किया.गौरतलब है कि यह घटना गत 3 जनवरी 2026 की रात की है. गंभीर रूप से घायल जवान हीरालाल महतो को तत्काल इलाज के लिए टाटा मेन हॉस्पिटल (टीएमएच) में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार जारी है.
सीसीटीवी से सुलझा मामलापुलिस ने घटना के बाद मरीन ड्राइव और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से कार की पहचान की. फुटेज के आधार पर पहले कार मालिक और फिर उसके दोनों साथियों को गिरफ्तार किया गया. पुलिस ने बताया कि तीनों युवक नशे के आदी हैं और स्टंट व रील्स बनाने के शौकीन हैं.आपके शहर में
विज्ञापन
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन