Jamshedpur News : मुआवजा की मांग को लेकर मृतक के परिजनों ने परसुडीह थाना के समक्ष किया प्रदर्शन
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन
Jamshedpur News : परसुडीह थाना क्षेत्र के खासमहल चार खंभा चौक के पास एक अनियंत्रित पिकअप वैन (जेएच05बीटी-5578) से मालवाहक टेंपो (जेएच05डीजी-3536) की शनिवार की शाम जोरदार टक्कर हो गयी थी.
विज्ञापन
सड़क दुर्घटना में हो गयी थी गोपाल महाली की मौत
पुलिस ने मुआवजा और कार्रवाई का दिया आश्वासन
Jamshedpur News :
परसुडीह थाना क्षेत्र के खासमहल चार खंभा चौक के पास एक अनियंत्रित पिकअप वैन (जेएच05बीटी-5578) से मालवाहक टेंपो (जेएच05डीजी-3536) की शनिवार की शाम जोरदार टक्कर हो गयी थी. इस दुर्घटना में गोपाल महाली (40 वर्ष) की मौत हो गयी थी. घटना के बाद गोपाल महाली की पत्नी दसमती महाली और परिवार के लोग रविवार को परसुडीह थाना पहुंचे और मुआवजा की मांग को लेकर थाना गेट पर प्रदर्शन किया. इस दौरान परसुडीह थाना प्रभारी ने मुआवजा को लेकर सीओ जमशेदपुर से बात की. सीओ ने बताया कि मुआवजा को लेकर जो प्रक्रिया है, उसे पूरा करने के बाद मृतक के परिजनों को जरूर मुआवजा दिया जायेगा. इसके बाद पुलिस ने मुआवजा और कार्रवाई का आश्वासन देकर लोगों को शांत कराया. इस मामले में मृतक गोपाल महाली की पत्नी दसमती महाली के बयान पर पिकअप वैन के चालक और गाड़ी मालिक के खिलाफ तेजी गति और लापरवाही से वाहन चलाने का केस दर्ज कराया गया है. वहीं पिकअप वैन के चालक को थाना से बेल दे दिया गया है. इस दुर्घटना में स्कूटी (जेएच05डीवी-2483) सवार युवक बाजोल हांसदा (35) गंभीर रूप से जख्मी हो गया था. उसका पैर टूट गया है. उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है.आपके शहर में
विज्ञापन
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन