jamshedpur news : परिवार गया था दिल्ली, चोरों ने घर से उड़ाये लाखों के गहने व सामान

Updated:
विज्ञापन

जमशेदपुर (फाइल फोटो)

परसुडीह निवासी निवासी बबीता सिंह के घर को बनाया निशाना

विज्ञापन

परसुडीह निवासी निवासी बबीता सिंह के घर को बनाया निशाना

jamshedpur news :

चोरों ने परसुडीह थानांतर्गत हरे कृष्णा स्टेट, खखड़ीपाड़ा निवासी बबीता सिंह के बंद घर का ताला तोड़कर लाखों रुपये के गहने व अन्य कई कीमती सामान पर हाथ साफ कर लिया. घटना बुधवार देर रात की है. घटना की जानकारी मिलने के बाद परसुडीह पुलिस को मामले की जानकारी दी गयी. उसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन की.

घटना के संबंध में बबीता सिंह के भतीजे अमित सिंह ने बताया कि उनकी चाची बबीता सिंह पिछले एक माह से दिल्ली में है. उनका मकान बंद है. गुरुवार को उनके आस-पड़ोस के रहने वाले लोगों ने फोन कर बताया कि चाची के घर का ताला टूटा हुआ है. इसके बाद चाची को फोन कर घटना की जानकारी दी और फौरन खखड़ीपाड़ा स्थित उनके आवास पर पहुंचे. उन्होंने देखा कि चोरों ने सभी कमरों का ताला तोड़कर उसमें रखे अलमारी से गहने और कीमती सामान की चोरी कर ली है. चोरों ने अलमारी और अन्य बक्साें के अलावा किचन और अन्य कमरे में रखे सामान भी साथ लेते गये. अमित ने बताया कि अब तक की जांच में लाखों रुपये के गहने, कुछ नकद और कई सामान की चोरी की बात सामने आयी है, पर सही आकलन चाची के जमशेदपुर आने के बाद ही हो पायेगा. उन्होंने बताया कि चाली शनिवार को दिल्ली से जमशेदपुर पहुंचेगी, जिसके बाद कर चोरी का केस दर्ज करायेगी. अमित सिंह ने प्रशासन से मामले को गंभीरता से लेते हुए चोरों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है. साथ ही क्षेत्र में पुलिस गश्ती को सुदृढ़ करने की अपील की, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा सके.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola