Jamshedpur News : सुवर्णरेखा बर्निंग घाट पर पिता का अंतिम संस्कार करने पहुंचे व्यक्ति की कार धू-धू कर जली

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Jamshedpur News : भुइयांडीह सुवर्णरेखा बर्निंग घाट के पास मंगलवार को सड़क किनारे बिजली के खंभे के पास खड़ी कार (जेएच 05 जे 1500) में आग लग गयी. आग कुछ ही देर में पूरे कार में फैल गयी.

विज्ञापन

Jamshedpur News :

भुइयांडीह सुवर्णरेखा बर्निंग घाट के पास मंगलवार को सड़क किनारे बिजली के खंभे के पास खड़ी कार (जेएच 05 जे 1500) में आग लग गयी. आग कुछ ही देर में पूरे कार में फैल गयी. जिससे अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया. घटना के बाद स्थानीय लोगों ने पानी डाल कर आग पर काबू पाया. उक्त कार टेल्को खड़ंगाझार स्वभूमि निवासी जी सुरेश राव की थी. जानकारी के अनुसार जी सुरेश राव अपने पिता अप्पा राव का अंतिम संस्कार करने सुवर्णरेखा बर्निंग घाट पर गये थे. कार सड़क किनारे खड़ी कर वे घाट चले गये. इसी बीच अचानक कार में आग लग गयी. जी सुरेश राव ने बताया कि जिस वक्त कार में आग लगी, वे बर्निंग घाट पर थे. लोगों ने घटना की जानकारी दी. जिसके बाद वहां पहुंचा. तबतक आग कार में फैल चुकी थी.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola