Jamshedpur News : टोल फ्री नंबर पर कॉल कर युवती ने मांगी मदद, खाते से उड़ गये एक लाख रुपये, पढ़ें डिटेल
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन
Jamshedpur News : साइबर अपराधियों ने सिदगोड़ा की रहने वाली संध्या सिंह को अपना शिकार बनाया. साइबर अपराधियों ने संध्या सिंह के बैंक खाते से एक लाख रुपये की निकासी कर ली.
विज्ञापन
युवती से साइबर ठग ने झांसे में लेकर ले ली गुगल पे की पूरी जानकारी, फिर उड़ाये पैसे
Jamshedpur News :
साइबर अपराधियों ने सिदगोड़ा की रहने वाली संध्या सिंह को अपना शिकार बनाया. साइबर अपराधियों ने संध्या सिंह के बैंक खाते से एक लाख रुपये की निकासी कर ली. महिला ने साइबर अपराधी के खिलाफ ऑनलाइन केस दर्ज करायी है. महिला ने बताया कि उसकी बेटी के मोबाइल से 500 रुपये कट गया था. उसके बाद उसने टॉल फ्री नंबर पर काॅल कर मदद की मांग की. टॉल फ्री नंबर पर कॉल करने वाला कंपनी का फर्जी कर्मचारी निकला. उसके बाद उसने युवती से उसके बारे में पूरी जानकारी ली. फिर उसने कहा कि अगर कोई दूसरा व्यक्ति फोन में गुगल पे या फोन पे का प्रयोग कर रहा है तो उसका विवरण दो. युवती ठग के झांसे में आ गयी. उसके बाद युवती ने मोबाइल के बारे में पूरी जानकारी साइबर अपराधी को दे दी.एक लाख उड़ाने के बाद ठग ने युवती के पिता का मांगा गुगल पे नंबर
पूरी जानकारी लेने के बाद ठग ने बताया कि थोड़ी देर में पूरा पैसा उस नंबर के गुगल पे पर आ जायेगा. उसके बाद उसने फोन कट कर दिया. थोड़ी देर के बाद उनके मोबाइल पर एक लाख रुपये कटने का एसएमएस आया. युवती ने फिर से कॉल कर रुपये कटने की बात की, ताे ठग ने कहा कि वह अपने पिता का गुगल पे नंबर दे. उस नंबर पर दोनों के रुपये वापस कर दिया जायेगा. इतना होने के बाद उसे ठगी का एहसास हुआ. इसके बाद उसने केस दर्ज करायी.आपके शहर में
विज्ञापन
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन