jamshedpur news : स्वच्छ भविष्य के लिए सौर ऊर्जा अपनाने पर जोर

Published by : AKHILESH KUMAR Updated At : 22 Jan 2026 12:18 AM

विज्ञापन

जमशेदपुर (फाइल फोटो)

सिंहभूम चेंबर के सेमिनार में उद्योगपति, व्यापारी व अन्य हुए शामिल

विज्ञापन

सिंहभूम चेंबर के सेमिनार में उद्योगपति, व्यापारी व अन्य हुए शामिल

उद्योगों और घरों में बिजली लागत घटाने पर हुआ मंथन

jamshedpur news :

सिंहभूम चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (एससीसीआइ) की ओर से बुधवार की शाम बिष्टुपुर स्थित चेंबर भवन में “बेहतर एवं स्वच्छ भविष्य के लिए सौर ऊर्जा का उपयोग” विषय पर एक जानकारीपूर्ण सेमिनार का आयोजन किया गया. सेमिनार में उद्योगपतियों, व्यापारियों, पेशेवरों और चेंबर सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भागीदारी की. कार्यक्रम का उद्देश्य सौर ऊर्जा के महत्व को रेखांकित करते हुए बिजली लागत में कमी और स्वच्छ व सतत ऊर्जा समाधानों को बढ़ावा देना था.

सेमिनार में उद्योगों के लिए बिजली खर्च में कमी, सौर ऊर्जा प्रणाली की कार्यप्रणाली, निवेश पर प्रतिफल व पे-बैक अवधि, नेट मीटरिंग, रूफटॉप सोलर परियोजनाओं के लिए वित्तपोषण विकल्प तथा आवासीय उपभोक्ताओं के लिए पीएम सूर्य घर योजना की सब्सिडी व पात्रता पर विस्तार से जानकारी दी गयी.

मुख्य अतिथि जेबीवीएनआइएल के महाप्रबंधक अजीत कुमार तथा विशिष्ट अतिथि टीएसयूआइएसएल पावर सर्विसेज के महाप्रबंधक वीपी सिंह ने नवीकरणीय ऊर्जा की बढ़ती आवश्यकता पर जोर देते हुए सौर ऊर्जा को दीर्घकालिक आर्थिक व पर्यावरणीय लाभ का माध्यम बताया. एससीसीआइ के महासचिव पुनीत कावंटिया ने कहा कि चेंबर उद्योगों को सही तकनीकी मार्गदर्शन देने के लिए ऐसे कार्यक्रमों का निरंतर आयोजन करेगा. उपाध्यक्ष हर्ष बाकरेवाल ने कहा कि इस प्रकार के ज्ञान-आधारित कार्यक्रम नीति, प्रौद्योगिकी एवं क्रियान्वयन के बीच की दूरी को कम करने में सहायक होते हैं. कार्यक्रम का सह-प्रायोजन टाटा पावर सोलर रूफटॉप एवं केजीडीसी एंटरप्राइजेज एलएलपी ने किया, जिनके विशेषज्ञों ने सौर समाधानों, वित्तीय मॉडलों एवं क्रियान्वयन से जुड़ी चुनौतियों पर व्यावहारिक जानकारी प्रदान की. इस अवसर पर राजीव अग्रवाल, विनोद शर्मा, अभिषेक अग्रवाल गोल्डी, भरत मकानी, लिप्पू शर्मा, अनिल अग्रवाल रिंगासिया, अंशुल रिंगाशिया, चंद्रकांत जाटकिया, अशोक बिहानी, अनिल मोदी सहित अन्य सदस्य उपस्थित थे. कार्यक्रम का समापन नेटवर्किंग एवं रात्रिभोज के साथ हुआ, जिसमें प्रतिभागियों को विशेषज्ञों व अन्य सदस्यों से संवाद करने का अवसर मिला.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
AKHILESH KUMAR

लेखक के बारे में

By AKHILESH KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola