Jamshedpur News : सुंदरनगर थाना प्रभारी के खिलाफ एसएसपी से शिकायत
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन

Jamshedpur News : सुंदरनगर के रहने वाले रवींद्र सिंह ने एसएसपी किशोर कौशल को ज्ञापन देकर सुंदरनगर थाना प्रभारी शंकर प्रसाद कुशवाहा के खिलाफ जबरन जमीन कब्जा करवाने और जेल भेजने की धमकी देने की शिकायत की है.
विज्ञापन
थानेदार पर जबरन जमीन पर कब्जा करवाने और धमकी देने का लगाया आरोप
Jamshedpur News :
सुंदरनगर के रहने वाले रवींद्र सिंह ने एसएसपी किशोर कौशल को ज्ञापन देकर सुंदरनगर थाना प्रभारी शंकर प्रसाद कुशवाहा के खिलाफ जबरन जमीन कब्जा करवाने और जेल भेजने की धमकी देने की शिकायत की है. रवींद्र सिंह का कहना है कि वह बिष्टुपुर के रहने वाले हैं. उनकी जमीन पर जबरन बाउंड्री करायी जा रही है. जब वे लोग सुंदरनगर थाना में मदद के लिए गये तो थाना की ओर से कोई मदद नहीं की गयी. सुंदरनगर थाना प्रभारी ने डराया-धमकाया. साथ ही जेल भेजने की धमकी दी. उन्होंने बताया कि उनके तीनों बेटे बाहर रहते हैं. ऐसे में सुंदरनगर थाना से धमकी मिलने पर वह काफी भयभीत हैं. उन्होंने एसएसपी से पुस्तैनी जमीन काे बचाने के लिए जांच कर कार्रवाई करने का आग्रह किया है. जांच पूरी होने तक निर्माण कार्य पर रोक लगाने की मांग की है.वहीं सुंदरनगर थाना प्रभारी शंकर प्रसाद कुशवाहा ने बताया कि जमीन अशोक कुमार की कंपनी की है. करीब 25 वर्ष से जमीन खाली थी. कुछ दिन पूर्व उस जमीन पर भू-माफिया द्वारा जेसीबी लगाकर काम कराया जा रहा था. जिसकी शिकायत अशोक कुमार ने एसएसपी से पूर्व में की थी. उसके बाद पुलिस ने हस्तक्षेप किया था. जमीन की सुरक्षा के लिए अशोक कुमार दो कमरा बना रहे हैं. रवींद्र सिंह ने जो आरोप लगाया है वह पूरी तरह से गलत है. इस मामले से पुलिस का कोई लेना-देना नहीं है.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










