Jamshedpur News : फिलहाल ठेकेदारों के जिम्मे ही रहेगी जेएनएसी क्षेत्र की साफ-सफाई, 4 फरवरी को होगा टेंडर
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन
Jamshedpur News : जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति में साफ-सफाई का जिम्मा फिलहाल नगर विकास विभाग के निबंधित ठेकेदारों के जिम्मे रहेगा. जेएनएसी के उप नगर आयुक्त ने जेएनएसी एरिया में एक साल के लिए साफ- सफाई के लिए टेंडर निकाला है.
विज्ञापन
24 से 30 जनवरी तक जेएनएसी कार्यालय में मिलेगा फॉर्म
Jamshedpur News :
जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति में साफ-सफाई का जिम्मा फिलहाल नगर विकास विभाग के निबंधित ठेकेदारों के जिम्मे रहेगा. जेएनएसी के उप नगर आयुक्त ने जेएनएसी एरिया में एक साल के लिए साफ- सफाई के लिए टेंडर निकाला है. 4 फरवरी को जेएनएसी कार्यालय में शाम 4 बजे टेंडर खोला जायेगा. 24 से 30 जनवरी तक टेंडर फॉर्म जेएनएसी कार्यालय में मिलेगा.पूरे जेएनएसी क्षेत्र को सात जोन में बांटा गया
उप नगर आयुक्त के आदेश से निकाले गये टेंडर में पूरे जेएनएसी को सात जोन में बांटा गया है. जेएनएसी क्षेत्र के सरकारी कार्यालय व सरकारी आवास क्षेत्र के लिए एक अलग जोन बनाया गया है.करना होगा ये काम
सड़कों पर झाड़ू लगाना, नालियों की साफ-सफाई, सार्वजनिक, सामुदायिक शौचालयों की प्रतिदिन साफ- सफाई, आवंटित क्षेत्रों में झाड़ियों की कटाई, कूड़ेदान प्वाइंट से उठाव, डोर टू डोर कूड़ा संग्रहण कार्य, ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव, लावारिस जानवरों का शव उठाव व साफ- सफाई इसमें शामिल है.हर साल सफाई पर खर्च होता है 4 करोड़ से ज्यादा
जेएनएसी एरिया में सालाना साफ-सफाई पर लगभग 4,7865359 रुपये खर्च होता है. हर माह जेएनएसी साफ-सफाई, कचरा उठाव पर लगभग 39,88830 रुपये खर्च करती है. केवल कचरा उठाव पर हर माह जेएनएसी 6,51541 रुपये खर्च करेगी. पूरे क्षेत्र में सफाई व कचरा उठाव 395 कर्मचारियों और 15 सुपरवाइजर की देखरेख में हो रहा है. सरकारी कार्यालय व आवास की सफाई पर जेएनएसी हर माह लगभग 1,55929 रुपये खर्च करती है. इन क्षेत्रों में सफाई कर्मियों की संख्या लगभग 15 है. वर्तमान में पुराने संवेदकों के माध्यम से पूरे क्षेत्र में साफ-सफाई करायी जा रही है.आपके शहर में
विज्ञापन
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन