jamshedpur news : नगर निकाय चुनाव : 35 लोगों ने खरीदे नामांकन फॉर्म

Updated:
विज्ञापन

जमशेदपुर (फाइल फोटो)

जमशेदपुर अंचल कार्यालय में बढ़ी चुनावी गतिविधियां

विज्ञापन

जमशेदपुर अंचल कार्यालय में बढ़ी चुनावी गतिविधियां

जाति प्रमाण पत्र की जटिलताओं से प्रत्याशी परेशान

jamshedpur news :

नगर निकाय चुनाव को लेकर गुरुवार को जमशेदपुर अंचल कार्यालय में चुनावी गतिविधियां बढ़ी रहीं. चुनावी प्रक्रिया को सुचारु रूप से संचालित करने के लिए अंचल कार्यालय में सभी पदाधिकारियों एवं कर्मचारियों की तैनाती की गयी है. इस कार्य में जमशेदपुर अंचल के साथ-साथ पोटका एवं पटमदा अंचल के पदाधिकारी और कर्मचारी भी लगाये गये हैं. गुरुवार को विभिन्न बोर्डों से जुड़े कुल 35 लोगों ने नामांकन फॉर्म खरीदे, जबकि शुक्रवार से आवेदन जमा करने की प्रक्रिया शुरू हो जायेगी.

कार्यालय में चुनावी व्यवस्था के तहत वार्डों के अनुसार अलग-अलग कमरों में पदाधिकारियों की नियुक्ति की गयी है. प्राप्त जानकारी के अनुसार, वार्ड संख्या 01 से 06 तक के लिए बीडीओ से 06 नामांकन फॉर्म खरीदे गये. वार्ड संख्या 07 से 11 के लिए सीओ जमशेदपुर के माध्यम से 04 व वार्ड संख्या 12 से 17 के लिए 18 नामांकन फॉर्म खरीदे गये. वहीं, वार्ड संख्या 18 से 22 के लिए 07 नामांकन फॉर्म खरीदे गये. इधर, एसटी-एससी आरक्षित सीटों को लेकर निर्वाचन आयोग द्वारा मांगे गये दस्तावेजों ने प्रत्याशियों की परेशानी बढ़ा दी है. प्रत्याशियों का कहना है कि आयोग द्वारा 1950 के दस्तावेजों के आधार पर अस्थायी जाति प्रमाण पत्र की मांग की जा रही है. इसे जुटाना आम लोगों के लिए काफी जटिल साबित हो रहा है. ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया पूरी करने के बाद भी प्रत्याशियों को बार-बार अंचल कार्यालय का चक्कर लगाना पड़ रहा है, लेकिन संबंधित कर्मियों द्वारा उनकी बातों को गंभीरता से नहीं सुना जा रहा है. कई प्रत्याशियों के पास ऑफलाइन जाति प्रमाण पत्र उपलब्ध है, परंतु ऑनलाइन प्रमाण पत्र नहीं होने की स्थिति में उनके आवेदन रद्द होने की आशंका बनी हुई है. इस संबंध में कई प्रत्याशियों ने अंचल कार्यालय में ऑनलाइन प्रक्रिया शुरू कराने के लिए आवेदन दिया, लेकिन संबंधित कर्मियों द्वारा उन्हें रिजेक्ट कर दिया गया, जिससे चुनाव लड़ रहे प्रत्याशियों में भारी नाराजगी देखी जा रही है. शुरुआती चरण में ही आ रही इन समस्याओं से प्रत्याशी स्वयं को काफी आहत और असहाय महसूस कर रहे हैं.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola