सुबह चार बजे मतगणना केंद्र पहुंच जायेंगे पोलिंग एजेंट

बिष्टुपुर को-ऑपरेटिव कॉलेज पहुंचने के लिए निर्वाची पदाधिकारी सह डीसी अनन्य मित्तल ने सभी प्रत्याशियों, उनके चुनाव अभिकर्ता को कहा है.बहरागोड़ा, घाटशिला, पोटका, जुगसलाई, जमशेदपुर पूर्वी व जमशेदपुर पश्चिम विधानसभा में अलग-अलग हॉल के अंदर चारों ओर पोलिंग एजेंटों को जाने-वापस निकलने के लिए बैरिकेडिंग कर सुरक्षित बनाया गया है.
बिष्टुपुर को-ऑपरेटिव कॉलेज : मतगणना को लेकर 50 दंडाधिकारी, जिला फोर्स, स्टेट फोर्स व बीएसएफ की तैनाती
-तड़के पांच बजे पोस्टल बैलेट की सीलिंग कर बंडल बनाने का काम शुरू होगा, आठ बजे पोस्टल बैलेट के वोटों को गिनने के बाद परिणाम घोषित होंगे-सुबह सात बजे से छह विधानसभाओं के इवीएम का सीलिंग खोलने के बाद सुबह साढ़े आठ बजे से वोटों की गिनती शुरू होगी
मुख्य संवाददाता, जमशेदपुर
लोकसभा चुनाव की मतगणना के लिए मंगलवार सुबह चार बजे प्रत्याशियों के पोलिंग एजेंट (विधानसभावार) मतगणना केंद्र को-ऑपरेटिव कॉलेज पहुंचेंगे. निर्वाची पदाधिकारी सह डीसी अनन्य मित्तल ने सभी प्रत्याशियों, उनके चुनाव अभिकर्ता को इस संदर्भ में जानकारी दे दी है. बहरागोड़ा, घाटशिला, पोटका, जुगसलाई, जमशेदपुर पूर्वी व जमशेदपुर पश्चिम विधानसभा में अलग-अलग हॉल के अंदर चारों ओर पोलिंग एजेंटों को जाने-वापस निकलने के लिए बैरिकेडिंग कर सुरक्षित क्षेत्र बनाया गया है. जबकि को-ऑपरेटिव कॉलेज जाने के लिए मुख्य गेट के अलावा कॉलेज बिल्डिंग भवन मुख्य गेट के बाहर,अलग-अलग विधानसभा के मतों के गिनती के लिए बने मतगणना हॉल के बाहर ड्राॅपिंग गेट बनाया गया है. इधर, मतगणना को लेकर 50 दंडाधिकारी, जिला फोर्स, स्टेट फोर्स व बीएसएफ की तैनाती की है.
छह विस: मतगणना केंद्र के अलावा कई जगहों पर सीसीटीवी लगाये गये है
जिले के सभी छह विधानसभा के अलग-अलग बने मतगणना केंद्र के अंदर हर गतिविधि सीसीटीवी की निगरानी में की जायेगी.इस पर रोक रहेगी, या छूट रहेगी
इलेक्ट्रोनिक गैजेट,खाने-पीने का सामान, नशा का सामान, झंडा, बैनर व अन्य कोई भी समान मतगणना केंद्र के अंदर ले जाने पर रोक रहेगी. पोलिंग एजेंट केवल अपने साथ पहचान पत्र, कॉपी या कागज-कलम, पेसिंल ले जा सकेंगे.
मतगणना के बाद इवीएम की दोबारा री-सीलिंग होगी
को-ऑपरेटिव कॉलेज में मतगणना के बाद इवीएम की दोबारा री-सीलिंग होगी. इसके लिए अलग से टीम गठित की गयी है, मतगणना के बाद इवीएम को वेयर हाउस में सुरक्षित रखकर सीलिंग किया जायेगा.B
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




