Jamshedpur Weather Update: 23 सितंबर से फिर बदलेगा मौसम, 4 दिन भारी बारिश का अलर्ट
रैनकॉट पहने बाइक सवार
जमशेदपुर और आसपास के इलाकों में मौसम का मिजाज बदलने वाला है. 23 सितंबर से चार दिनों तक भारी बारिश, तेज हवाएं और वज्रपात की चेतावनी जारी की गई है. मौसम विभाग ने लोगों और किसानों को विशेष सतर्कता बरतने की सलाह दी है.
जमशेदपुर: शहर और आसपास के इलाकों में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदलने वाला है. 23 सितंबर से अगले चार दिनों तक बारिश का दौर तेज होने की संभावना है. मौसम केंद्र रांची के पूर्वानुमान के अनुसार, इस दौरान पूर्वी सिंहभूम समेत झारखंड के कई जिलों में भारी बारिश हो सकती है. मेघ गर्जन, वज्रपात और 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की भी चेतावनी जारी की गयी है.
मौसम केंद्र के मुताबिक, 21 से 26 सितंबर तक झारखंड के अधिकांश हिस्सों में आसमान में घने बादल छाये रहेंगे और हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश होगी. 23 सितंबर को राज्य के लगभग सभी स्थानों पर बारिश की संभावना है. पूर्वी सिंहभूम में भी इस दिन भारी बारिश हो सकती है.
जमशेदपुर में बारिश के साथ तेज हवा और वज्रपात का खतरा
23 सितंबर को पूर्वी सिंहभूम के साथ पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां, रांची, खूंटी, रामगढ़, बोकारो, धनबाद, गिरिडीह, देवघर और जामताड़ा में भारी बारिश की संभावना जतायी गयी है.
बारिश के कारण अगले तीन दिनों में तापमान में 3 से 4 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट हो सकती है. वहीं, इस दौरान तेज हवाओं और वज्रपात को लेकर लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गयी है.
किसानों और आम लोगों को सतर्क रहने की सलाह
मौसम विभाग ने खराब मौसम के दौरान लोगों को सुरक्षित स्थान पर रहने की अपील की है. किसानों को बारिश और वज्रपात के दौरान खेतों में जाने से बचने तथा पेड़ों और बिजली के खंभों से दूर रहने की सलाह दी गयी है.
24 सितंबर को गिरिडीह, देवघर, जामताड़ा, दुमका, गोड्डा, साहिबगंज और धनबाद में तेज बारिश का अलर्ट है. 25 और 26 सितंबर को भी झारखंड के कई हिस्सों में भारी बारिश होने के आसार हैं.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए