जमशेदपुर : ट्रेन पर चढ़ रहे बुजुर्ग का पैर फिसला, कटकर मौत

Updated at : 22 Dec 2023 2:10 AM (IST)
विज्ञापन
जमशेदपुर : ट्रेन पर चढ़ रहे बुजुर्ग का पैर फिसला, कटकर मौत

राजखरसावां-टाटा रेल मार्ग पर गुरुवार सुबह महालीमुरूप स्टेशन पर ट्रेन पर चढ़ रहे मुरूप निवासी गोवर्धन प्रमाणिक (68) का पैर फिसल गया. जहां उनकी ट्रेन से कटकर मौत हो गयी.

विज्ञापन

राजखरसावां-टाटा रेल मार्ग पर गुरुवार सुबह महालीमुरूप स्टेशन पर ट्रेन पर चढ़ रहे मुरूप निवासी गोवर्धन प्रमाणिक (68) का पैर फिसल गया. जहां उनकी ट्रेन से कटकर मौत हो गयी. घटना के बाद जीआरपी पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर सरायकेला सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम कराकर अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया. जानकारी के अनुसार, गोवर्धन टाटा जा रहे थे. इस दौरान स्टेशन पर ट्रेन में अपना एक बैग चढ़ा लिया था, जैसे ही दूसरा बैग चढ़ाने लगे वैसे ही ट्रेन चलने लगी इससे वे अनियंत्रित हो गये.

बिरसानगर में मिला भालूबासा के युवक का शव, ठंड से मौत की आशंका

बिरसानगर थानांतर्गत संडे मार्केट में पुलिस ने जयदीप चटर्जी (30) नामक युवक का शव बरामद किया. पुलिस ने उसके शव को पोस्टमार्टम के लिए एमजीएम मेडिकल कॉलेज भेज दिया है. मौत का कारण पुलिस ठंड लगना बता रही है. वह मूल रूप से भालूबासा का रहने वाला था. पुलिस को परिवार के लोगों ने बताया कि जयदीप को उसका परिवार छोड़ दिया था. उसके बाद से वह घर में कम रहता था. वह इधर उधर धूम- धूम कर ही खाता पीता था. गुरुवार को आस पास के लोगों ने देखा कि वह संडे मार्केट के पास बेसुध पड़ा हुआ है. इसके बाद लोगों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी. इसके बाद ने शव की शिनाख्त की. शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया.

Also Read: जमशेदपुर : तिलक लगाकर पहुंचे छात्र को क्लास रूम से बाहर निकाला, स्कूल प्रबधन पर भाजमो ने लगाया आरोप

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola