ePaper

Jamshedpur : आर्चरी ग्राउंड में शुरू हुआ डॉग शो

Updated at : 09 Jan 2025 11:25 PM (IST)
विज्ञापन
Jamshedpur : आर्चरी ग्राउंड में शुरू हुआ डॉग शो

जमशेदपुर केनेल क्लब की ओर से गुरुवार को जेआरडी टाटा स्पोटर्स कॉम्पलेक्स के आर्चरी ग्राउंड में डॉग शो का आगाज हुआ.

विज्ञापन

जमशेदपुर. जमशेदपुर केनेल क्लब की ओर से गुरुवार को जेआरडी टाटा स्पोटर्स कॉम्पलेक्स के आर्चरी ग्राउंड में 34वां व 35वां एफसीआइ डॉग शो और 77वां व 78वां चैंपियनशिप डॉग शो का आगाज हुआ. इसमें एफसीआइ और केनेल क्लब ऑफ इंडिया सहयोग कर रहा है. मुख्य अतिथि उपायुक्त अनन्य मित्तल ने इसके शुरू होने की घोषणा की. उन्होंने कहा कि लोगों को डॉग के प्रति संवेदनशील रहना चाहिए. मीडिया से बातचीत के क्रम उन्होंने कहा कि जिले में डॉग स्कॉट पर विचार किया जायेगा. सब कुछ लाइनअप कर बात आगे बढ़ायी जायेगी. स्ट्रीट डॉग के बारे में उन्होंने कहा कि नगर निगम से इस दिशा में बात की जायेगी.

देश-विदेश के डॉग ले रहे हैं भाग

जेकेसी की प्रेसिडेंट रुचि नरेंद्रन ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि चार दिनों के शो में देश-विदेश के बेस्ट ब्रीड के डॉग हिस्सा ले रहे हैं. उन्होंने डॉग पेरेंटिंग और ऑनरशिप की बात कही. उन्होंने कहा कि शो में देश-विदेश के टॉप 20 डॉग हिस्सा ले रहे हैं. स्पेशियलिटी शो में चार ब्रीड के डॉग भाग लेंगे. डोबरमैन हस्की को स्पेशियलिटी शो में उतारा जा रहा है. इस दौरान रतन टाटा को श्रद्धांजलि दी गयी. रतन डाटा के डॉग के प्रति लगाव को याद भी किया गया. रुचि नरेंद्रन ने कहा कि रतन टाटा ने लोगों को डॉग से प्यार करने के लिए इंस्पायर किया. उनके कारण ही मुंबई में श्वान के लिए अलग हॉस्पिटल खोला गया है. मौके पर शो के चेयरमैन चाणक्य चौधरी व अन्य मौजूद रहे. अतिथियों और सभी जजों का स्मृति चिह्न और अंग वस्त्र देकर स्वागत किया गया. जमशेदपुर केनेल क्लब के सचिव सुदिप्तो सरकार ने धन्यवाद ज्ञापन किया. टाटा मोटर्स के डॉग त्रिशूल (ट्रेनर एसएस सेन) ने मुख्य अतिथि और टाटा स्टील के डॉग रिया (ट्रेनर केके सिंह) ने चाणक्य चौधरी को गुलदस्ता भेंट किया. कार्यक्रम का संचालन स्नेहल हडस ने किया. पूर्वाह्न दस बजे से ओबेडियंस टेस्ट क्लास 5, 6 और 7 शुरू हो गया. ओबेडियंस टेस्ट होने के कारण शो के दौरान अन्य नस्ल के प्रतिभागी श्वान कम दिखे. हालांकि, शहर के कई डॉग लवर अपने-अपने श्वान के साथ शो देखने आये थे.

ओबिडियंस सी-6 टेस्ट

प्रथम : टाटा मोटर्स लिमिटेड का स्टील टी-केंट , ब्रीड – बेल्जियम शेफर्ड (मेलीनॉइस)

द्वितीय : टाटा स्टील हेड सिक्यूरिटी जमशेदपुर का माइलो , ब्रीड – बेल्जियम शेफर्ड (मेलीनॉइस)

तृतीय : टाटा स्टील हेड सिक्यूरिटी जमशेदपुर की लुसी, ब्रीड – बेल्जियम शेफर्ड (मेलीनॉइस) व टाटा मोटर्स की लिंडसे, ब्रीड – बेल्जियम शेफर्ड (मेलीनॉइस)

ओबिडियंस सी-5 टेस्ट

प्रथम : प्रियांका बोस का बोसको , ब्रीड – जर्मन शेफर्ड डॉग

द्वितीय : मौसमी घोषाल की जूली, ब्रीड – रॉटवेलर

तृतीय : जय बिश्वास का डॉलर, ब्रीड – बेल्जियम शेफर्ड (मेलीनॉइस), भारत भूषण दाश की जैरी, बेल्जियम शेफर्ड (मेलीनॉइस) व विनीत सहाय की लैला, जर्मन शेफर्ड (नॉर्मल कोट)

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola