बागबेड़ा : पड़ोसी के घर में घुसे युवक को चोरी करते पकड़ा, जेल
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन
बागबेड़ा : पड़ोसी के घर में घूसे युवक को चोरी करते पकड़ा, जेल
विज्ञापन
वरीय संवाददाता, जमशेदपुर
बागबेड़ा थानांतर्गत प्रधान टोला के रहने वाला कुंदन सिंह को बागबेड़ा पुलिस ने चोरी करते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने पूछताछ करने के बाद उसे जेल भेज दिया. मामला मंगलवार देर रात का है. कुंदन सिंह चोरी के मामले में तीन चार बार पूर्व में भी चोरी के मामले में जेल जा चुका है. कुछ दिन पूर्व ही वह जेल से बाहर आया था. इस मामले में कुंदन सिंह के खिलाफ विवेक कुमार ने केस दर्ज कराया था. कुंदन ने विवेक के घर में पूर्व में भी चोरी की घटना को अंजाम दे चुका है.बागबेड़ा पुलिस ने बताया कि कुंदन सिंह पड़ोसी विवेक के घर में चोरी करने के लिए घुसा था. चोरी करने के दौरान ही विवेक के परिवार के लोगों की नींद खुल गयी. हल्ला करने पर परिवार के और भी लोग जग गये. इस दौरान लोगों ने कुंदन को चोरी करते रंगे हाथ पकड़ लिया. सूचना मिलने पर बागबेड़ा पुलिस मौके पर पहुंची और कुंदन सिंह को पकड़ कर थाना ले गयी, जहां बुधवार को पूछताछ करने के बाद जेल भेज दिया.
आपके शहर में
विज्ञापन
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन