ज्योति – रवि के झगड़े का कारण पता नहीं लगा पायी पुलिस
ज्योति – रवि के झगड़ा का कारण पता नहीं लगा पायी पुलिस
वरीय संवाददाता, जमशेदपुर रवि अग्रवाल ने अपनी पत्नी ज्योति अग्रवाल की हत्या क्यों करवायी, यह अभी रहस्य बना हुआ है. पुलिस का कहना है कि ज्योति के झगड़े से रवि तंग आ चुका था. लेकिन झगड़े के असली कारण के बारे में अब तक पुलिस जानकारी नहीं जुटा पायी है. रवि- ज्योति में झगड़ा क्यों होता था इस बारे में न पुलिस कोई जानकारी दे रही है, न ही ज्योति और रवि के परिवार के लोग ही कुछ बता रहे हैं. सवाल उठता है कि क्या सिर्फ अनबन से कोई अपनी पत्नी की हत्या करवा सकता है. वह भी इतनी बड़ी सुपारी देकर? आखिर रवि ज्योति को अपने रास्ते से हटाना क्यों चाहता था? बार-बार हत्या का प्रयास करने के बाद मायके पक्ष के लोगों ने केस दर्ज क्यों नहीं कराया. या ज्योति ने ही केस क्यों नहीं किया, ये सारे सवाल भी उठ रहे हैं.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए