Jamshedpur News: मानगो में सरकारी जमीन पर चला बुलडोजर, देखें किस इलाके में हटाया गया कब्जा

Updated:
विज्ञापन

मानगो के वार्ड नंबर नौ में बुलडोजर की सहायता से हटाया जाता अतिक्रमण

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

जमशेदपुर के मानगो में सरकारी जमीन पर हुए अवैध कब्जे के खिलाफ प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है. बुलडोजर चलाकर एक डिसमिल जमीन को खाली कराया गया. इस दौरान भारी पुलिस बल तैनात रहा.

विज्ञापन

जमशेदपुर: मानगो के वार्ड नंबर नौ में सरकारी जमीन पर किए गए अवैध कब्जे के खिलाफ गुरुवार को प्रशासन ने कार्रवाई की. धालभूम एसडीओ के आदेश पर मजिस्ट्रेट और पुलिस बल की मौजूदगी में बुलडोजर चलाकर अवैध निर्माण हटाया गया और सरकारी जमीन को कब्जामुक्त कराया गया.

विज्ञापन

एक डिसमिल सरकारी जमीन पर था कब्जा

पुष्पा तिर्की और मोनिका तिर्की पर वार्ड नंबर नौ के खाता नंबर 908 और प्लॉट नंबर 3033 की कुल एक डिसमिल सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा करने का आरोप था. प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए मौके पर बने अवैध निर्माण को हटाकर जमीन खाली करा दी.

मजिस्ट्रेट के साथ पुलिस बल रहा तैनात

अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के दौरान मानगो सीओ ब्रजेश श्रीवास्तव और नगर निगम के जेइ राजू टुडू मजिस्ट्रेट के तौर पर मौजूद रहे. मानगो थाना की पुलिस के अलावा लाठी बल और महिला पुलिस बल भी तैनात किया गया था. पुलिस बल की मौजूदगी में पूरी कार्रवाई शांतिपूर्ण ढंग से पूरी हुई और किसी तरह के विरोध की स्थिति नहीं बनी.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola