9 साल से जेल में बंद 25 लाख का इनामी पूर्व नक्सली अब होगा आजाद, आखिरी केस में मिली जमानत
कान्हू मुंडा
25 लाख रुपये के इनामी रहे पूर्व नक्सली एरिया कमांडर कान्हू मुंडा की जेल से रिहाई का रास्ता अब पूरी तरह साफ हो गया है. पुरुलिया के एक मामले में कोर्ट से जमानत मिलने के बाद वह जल्द ही सलाखों से बाहर आएंगे.
25 लाख रुपये के इनामी रहे पूर्व नक्सली एरिया कमांडर कान्हू मुंडा की जेल से रिहाई का रास्ता अब पूरी तरह साफ हो गया है. पश्चिम बंगाल के पुरुलिया के बाघमुंडी थाना क्षेत्र में सूर्यकांत बंद्योपाध्याय की हत्या के मामले में बुधवार को कोर्ट ने कान्हू मुंडा को जमानत दे दी है. अदालत से जमानत मिलने के बाद कान्हू मुंडा अब जल्द ही सलाखों से बाहर आयेगा.
झारखंड के सभी 49 मामलों में पहले ही मिल चुकी है राहत
कान्हू मुंडा पर झारखंड के विभिन्न थानों में गंभीर धाराओं के तहत कुल 49 मामले दर्ज थे. कानूनी प्रक्रियाओं के साकची में चार मेडिकल तहत उसे झारखंड के इन सभी मामलों में पहले ही जमानत हासिल हो चुकी थी. पुरुलिया का मामला उसकी रिहाई में अंतिम कानूनी बाधा बना हुआ था, जो अब जमानत मिलने के साथ ही समाप्त हो गया है.
सरेंडर के बाद से ही जेल में है बंद
आत्मसमर्पण के बाद से ही कान्हू मुंडा बीते नौ वर्षों से जेल में बंद है. उस पर दर्ज विभिन्न मामलों की सुनवाई अलग-अलग अदालतों में चल रही थी. एक-एक कर सभी मुकदमों में जमानत मिलने और अब पुरुलिया के मामले में भी राहत मिलने के बाद उसकी रिहाई की कानूनी अड़चनें पूरी तरह दूर हो गयी हैं.
पुनर्वास नीति का मिला लाभ
राज्य सरकार की आत्मसमर्पण एवं पुनर्वास नीति के तहत कान्हू मुंडा को आर्थिक सहायता और जीवन यापन के लिये संसाधन मुहैया कराये गये हैं. नीति के प्रावधानों के अनुरूप सरकार की ओर से उसे ढाई कट्ठा जमीन भी आवंटित की गयी है, ताकि वह समाज की मुख्यधारा में लौटकर अपना सामान्य जीवन व्यतीत कर सके.
सात साथियों के साथ किया था आत्मसमर्पण भाकपा माओवादी का पूर्व एरिया कमांडर कान्हू मुंडा संगठन का एक बड़ा चेहरा माना जाता था. उस पर सरकार की ओर से 25 लाख रुपये का भारी-भरकम इनाम घोषित था. लाल आतंक का रास्ता छोड़कर मुख्यधारा में लौटने का फैसला करते हुए कान्हू ने 15 मार्च 2017 को अपने सात अन्य साथियों के साथ पुलिस और प्रशासन के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया था.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए