इग्नू में एमए इन डेवलपमेंट स्टडीज कोर्स शुरू, आखरी तारीख से पहले भरें फॉर्म
Author भूमि शर्मा
Updated:
विज्ञापन
इग्नू कोर्स
इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) ने जुलाई 2026 सत्र से 'एमए इन डेवलपमेंट स्टडीज' पाठ्यक्रम शुरू किया है. स्नातक, बीटेक/बीई और कृषि स्नातकों को प्रवेश मिलेगा. परीक्षा फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 30 सितंबर है.
विज्ञापन
जमशेदपुर: इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) ने जुलाई 2026 सत्र से चार वर्षीय स्नातक उत्तीर्ण विद्यार्थियों के लिए 'एमए इन डेवलपमेंट स्टडीज' पाठ्यक्रम शुरू किया है. क्षेत्रीय निदेशक डॉ एस मोहंती ने अध्ययन केंद्र के समन्वयक डॉ त्रिपुरा झा को इसकी जानकारी दी. कोर्स में स्नातक, बीटेक/बीइ और कृषि स्नातकों को प्रवेश मिलेगा.
विज्ञापन
30 तक भरें परीक्षा फॉर्म
इग्नू ने ओडीएल व ऑनलाइन मोड के लिए परीक्षा फॉर्म की तिथि जारी कर दी है. छात्र 10 से 30 सितंबर तक 200 प्रति थ्योरी कोर्स शुल्क के साथ फॉर्म भर सकते हैं. वहीं, 1 से 15 अक्तूबर तक 1,100 रुपये विलंब शुल्क देय होगा. आवेदन पोर्टल पर उपलब्ध है.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन