Jamshedpur news. सुंदरनगर में मरांग गोमके जयपाल सिंह मुंडा को याद किया गया
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन
झारखंड विधानसभा परिसर में मरांग गोमके जयपाल सिंह मुंडा की प्रतिमा की मांग
विज्ञापन
Jamshedpur news.
सुंदरनगर क्षेत्र के यूसिल टावर ग्राउंड में शुक्रवार को आदिवासी हो समाज महासभा पूर्वी ने मरांग गोमके जयपाल सिंह मुंडा की जयंती मनायी. महासभा के सदस्यों ने उनकी तसवीर पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किया. साथ ही उनके बताये राह पर चलने का संकल्प लिया. मौके पर आदिवासी हो समाज महासभा, पूर्वी सिंहभूम के अध्यक्ष रायमूल बानरा ने कहा कि झारखंड विधानसभा परिसर में मरांग गोमके जयपाल सिंह मुंडा की प्रतिमा लगायी जाये. भारत के लिए ओलंपिक में हॉकी में प्रथम स्वर्ण पदक जीतने वाले जयपाल सिंह मुंडा को भारत रत्न पुरस्कार से सम्मानित किया जाये. इस दौरान जमशेदपुर प्रखंड के उप प्रमुख शिव कुमार हांसदा, पिंटू चकिया, दुगाई कुंकल, नीलिना सुंडी, सीनी देवगम, निशा तोपनो, सुमी हेंब्रम, जसमती गागराई, मृदुला पूर्ति, रबिना हेंब्रम व घासीराम हेंब्रम आदि मौजूद थे.आपके शहर में
विज्ञापन
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन