isl jfv vs hydrabad : जेएफसी व हैदराबाद एफसी के बीच मुकाबला आज
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 22 Jan 2025 11:26 PM
jamshedpur jfc isl match . जमशेदपुर फुटबॉल क्लब व हैदराबाद एफसी के बीच गुरुवार को हैदराबाद के जीएमसी बालयोगी एथलेटिक्स स्टेडियम में इंडियन सुपर लीग का मैच खेला जायेगा.
जमशेदपुर. जमशेदपुर फुटबॉल क्लब व हैदराबाद एफसी के बीच गुरुवार को हैदराबाद के जीएमसी बालयोगी एथलेटिक्स स्टेडियम में इंडियन सुपर लीग का मैच खेला जायेगा. मेजबान टीम का लक्ष्य रेड माइनर्स के हाथों पिछले चार मैचों में हार के सिलसिले को खत्म करना होगा. वहीं, जमशेदपुर एफसी लगातार दूसरी अवे क्लीन शीट हासिल करना चाहेगी और साथ ही लीग डबल पूरा करने का इरादा भी होगा. हैदराबाद एफसी 16 मैचों में दो जीत, चार ड्रॉ और दस हार से 10 अंक लेकर 13 टीमों की तालिका में सबसे निचले स्थान पर है. जमशेदपुर एफसी 15 मैचों में नौ जीत, एक ड्रॉ और पांच हार से 28 अंक लेकर तालिका में चौथे स्थान पर है. रेड माइनर्स ने अपने पिछले पांच मैचों में तीन जीते हैं और एक ड्रॉ खेला है. आइएसएल में दोनों टीमों के बीच 11 मुकाबले हुए हैं.जमशेदपुर एफसी छह बार जीती है जबकि हैदराबाद एफसी ने एक मैच जीता है. चार मैच ड्रॉ रहे हैं.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










