अंतरराष्ट्रीय तीरंदाज झानू हांसदा के पति का निधन, केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने जताया शोक

जमशेदपुर : झारखंड की अंतरराष्ट्रीय तीरंदाज झानू हांसदा के पति निमाई किरण हांसदा (39) का बुधवार को निधन हो गया. अचानक तबीयत खराब होने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां ब्रेन हेमरेज से उनका निधन हो गया. झानू हांसदा के पति के निधन पर केंद्रीय जनजातीय मामलों के मंत्री अर्जुन मुंडा ने शोक प्रकट किया है.

अंतरराष्ट्रीय तीरंदाज झानू हांसदा के पति निमाई किरण हांसदा कदमा में ही रहते थे. उन्हें मार्च में ही टीएमएच में एडमिट कराया गया था. स्थिति गंभीर होने के बाद उन्हें कोलकाता रेफर किया गया था. इसके बाद वह स्वस्थ होकर शहर लौट आए थे.
अचानक तबीयत खराब होने पर उन्हें बुधवार को आदित्यपुर मेडिकल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उन्होंने अंतिम सांस ली. मूल रूप से मतलाडीह के रहने वाले निमाई एक निजी कंपनी में कार्य करते थे. झारखंड पुलिस में सेवा दे रही झानू हांसदा फिलहाल टाटानगर रेल पुलिस में इंस्पेक्टर के पद पर पदस्थापित हैं.
केंद्रीय जनजातीय मामलों के मंत्री अर्जुन मुंडा ने ट्वीट कर झानू हांसदा के पति के निधन पर गहरा शोक जताया है. उन्होंने ट्वीट कर कहा है कि झानू हांसदा के पति के आकस्मिक निधन का दुःखद समाचार मिला. भगवान उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें.
Posted By : Guru Swarup Mishra
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए