जेआरडी स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में इंटर कंपनी वॉलीबॉल टूर्नामेंट शुरू

Updated:
विज्ञापन

JAMSHEDPUR SPORTS NEWS. टाटा स्टील खेल विभाग की ओर से जेआरडी टाटा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में गुरुवार से तीन दिवसीय इंटर कंपनी वॉलीबॉल टूर्नामेंट की शुरुआत हुई.

विज्ञापन

जमशेदपुर. टाटा स्टील खेल विभाग की ओर से जेआरडी टाटा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में गुरुवार से तीन दिवसीय इंटर कंपनी वॉलीबॉल टूर्नामेंट की शुरुआत हुई. उद्घाटन के दौरान मुख्य अतिथि के रूप में टाटा स्टील खेल के प्रमुख मुकुल विनायक चौधरी और टाटा वर्कर्स यूनियन के उपाध्यक्ष संजय सिंह मौजूद थे. दिन के पहले मैच में टाटा स्टील की टीम ने टाइटन होसुर बेंगलुरु को 25-13, 25-10 से मात दी. दूसरे मैच में टाटा स्टील गम्हरिया ने टाटा मोटर्स जमशेदपुर को 2-1(25-19, 19-25, 15-8) से हराया. तीसरे मैच में टाटा मोटर्स पुणे की टीम ने टाटा स्टील यूआइएसएल (जुस्को) को हराया. दिन के अंतिम मैच में टाटा स्टील की टीम ने टाटा स्टील गम्हरिया को हराया. टूर्नामेंट का फाइनल मैच 30 नवंबर को खेला जायेगा. इस प्रतियोगिता में कुल 30 टीमें हिस्सा ले रही है.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola