Jamshedpur news. टाटानगर रेल सिविल डिफेंस के इंस्पेक्टर संतोष कुमार को मिलेगा रजत पदक

Updated:
विज्ञापन

भारत सरकार का गृह मंत्रालय विभिन्न मंत्रालय विभाग राज्यों संघ राज्य क्षेत्र के नागरिक सुरक्षा और होमगार्ड के कर्मियों को उसके विशेष सेवा के लिए सम्मानित करता है

विज्ञापन

Jamshedpur news.

टाटानगर रेल सिविल डिफेंस के इंस्पेक्टर संतोष कुमार को भारत सरकार के गृह मंत्रालय के गृह रक्षक डायरेक्टर जनरल द्वारा रजत पदक से सम्मानित किया जायेगा. नयी दिल्ली में नागरिक सुरक्षा और होमगार्ड कार्यालय के 62वें वार्षिक सिविल डिफेंस स्थापना दिवस समारोह में डायरेक्टर जनरल द्वारा संतोष कुमार को उनके विशिष्ट कार्यों के लिए रजत पदक सम्मान के लिए चयनित किया गया. भारत सरकार का गृह मंत्रालय विभिन्न मंत्रालय विभाग राज्यों संघ राज्य क्षेत्र के नागरिक सुरक्षा और होमगार्ड के कर्मियों को उसके विशेष सेवा के लिए सम्मानित करता है. सिविल डिफेंस इंस्पेक्टर संतोष कुमार द्वारा नागरिक सुरक्षा स्वयंसेवकों की दक्षता को उच्चतम स्तर बनाये रखने के लिए नियमित अंतराल पर मॉक ड्रिल सार्वजनिक प्रदर्शन और मॉक अभ्यास निरंतर करने के साथ सदस्यों में टीम भावना पैदा कर एकता के साथ कार्य करने के उत्कृष्ट कार्य के लिए रजत पदक देने की घोषणा की गयी है. गार्डनरीच के उप महाप्रबंधक सामान्य सह नागरिक सुरक्षा अधिकारी पंकज कुमार गुप्ता के साथ अन्य अधिकारियों ने उन्हें शुभकामनाएं दी हैं.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola