बिष्टुपुर:टाटा स्टील के पिलेट प्लांट के हेड पर हमला, कार किया क्षतिग्रस्त

Updated:
विज्ञापन

बिष्टुपुर:टाटा स्टील के पिलेट प्लांट के हेड पर हमला, कार किया क्षतिग्रस्त

विज्ञापन

वरीय संवाददाता, जमशेदपुर बिष्टुपुर थाना अंतर्गत कालीबाड़ी के पास शुक्रवार को टाटा स्टील के पिलेट प्लांट के हेड व्रतीशंकर बंदोपाध्याय पर युवकों ने लाठी-डंडा से हमला कर दिया तथा उनकी कार को क्षतिग्रस्त कर दिया. हमला करने के बाद युवक बाइक पर सवार होकर फरार हो गये. हमले में उनके नाक में फ्रैक्चर हुआ है जबकि अंगुली टूट गयी है. इसके अलावा सिर पर भी चोटें आयी हैं. उनका टीएमएच में इलाज चल रहा है. घायल व्रतीशंकर बंदोपाध्याय कदमा में टाटा स्टील के क्वार्टर में रहते हैं. वे कालीबाड़ी से कार से घर लौट रहे थे. इसी दौरान दो-तीन युवकों ने रोका और उनपर हमला कर दिया.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola