टाटा वर्कर्स यूनियन के कमेटी मेंबर रहे हाजी जफर इकबाल का मक्का में इंतकाल

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 29 Jun 2024 8:27 PM

विज्ञापन

गोलमुरी मस्जिद के सामने मकान में रहते थे, पत्नी, बेटी व दामाद के साथ गये थे हज पर

विज्ञापन

जमशेदपुर.

हज यात्रा 2024 पर मक्का-मदीना गये गोलमुरी मस्जिद के सामने रहनेवाले टिस्को से सेवानिवृत्त हाजी जफर इकबाल (61) का शनिवार की सुबह मक्का में इंतकाल हो गया. उन्हें मक्का में ही देर शाम सुपुर्द-ए-खाक किया गया. हाजी जफर इकबाल के इंतकाल की खबर मिलने पर टेल्को में सर्वोदय समिति की आपात बैठक आयोजित की गयी. बैठक में रियाजुद्दीन खान, मनोज कुमार सिंह, संतोष जायसवाल, अरुण कुमार सिंह, सिंध कुमार, नीरज दुबे समेत अन्य सदस्यों ने शोक व्यक्त किया. मरहूम हाजी जफर इकबाल टाटा वर्कर्स यूनियन के कमेटी मेंबर भी रहे. जफर इकबाल अपनी पत्नी, बेटी व दामाद के साथ हज पर गये थे. उनका बेटा आतिश इकबाल टाटा मोटर्स में एचआर विभाग में है. मनोज सिंह ने बताया कि हज यात्रा पर जाने के पहले रियाजुद्दीन खान के माध्यम से उन्हें विशेष रूप से बुलाया और मुलाकात की. इस दौरान काफी बातें हुई थी. सोचा नहीं था कि वही आखिरी मुलाकात होगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola