गोलमुरी : उधार के पैसे मांगने पर महिला से मारपीट
गोलमुरी : उधार दिये रुपये की मांग करने पर महिला से मारपीट
वरीय संवाददाता, जमशेदपुर गोलमुरी थाना क्षेत्र के गाढ़ाबासा की रहने वाली सविता सिंह ने रजनी देवी, अभिषेक कुमार पासवान, आकाश पासवान, संगीता कुमारी, मनीषा देवी पर घर में प्रवेश कर मारपीट करने और कर्ज के पैसे वापस देने से इनकार करने की प्राथमिकी दर्ज करायी है. घटना 25 अप्रैल 2024 से 19 जुलाई 2024 के बीच की है. घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार सविता सिंह समूह चला कर लोन देने का काम करती है. उन्होंने रजनी देवी को करीब एक लाख रुपये लोन के रूप में दिया था. जिसके बदले रजनी देवी को हर माह किस्त देना था. लेकिन रुपये लेने के बाद रजनी देवी ने किस्त देना बंद कर दिया. इसके बाद सविता ने कई बार उससे रुपये वापस करने की बात की. लेकिन जब सविता बार-बार रुपये की मांग करने लगी तो रजनी देवी और उसके परिवार के लोगों ने सविता देवी के घर पर आकर मारपीट और गाली-गलौज की.
आपके शहर में
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए