Jamshedpur News : सोनारी में महिला के गले से सोने की चेन की छिनतई
Author Rajesh singh
Updated:
विज्ञापन
जमशेदपुर (फाइल फोटो)
Jamshedpur News : सोनारी कागलनगर बड़तल्ला में गुरुवार को कचरा फेंक कर लौट रही महिला से बाइक सवार बदमाशों ने सोने की चेन छिनतई कर ली.
विज्ञापन
Jamshedpur News :
सोनारी कागलनगर बड़तल्ला में गुरुवार को कचरा फेंक कर लौट रही महिला से बाइक सवार बदमाशों ने सोने की चेन छिनतई कर ली. चेन छिनतई के कारण महिला के गले में खरोंच के निशान भी हो गये. इस संबंध में पीड़िता जयश्री बोस ने सोनारी थाना में लिखित शिकायत की है. शिकायत मिलने पर सोनारी थाना की पुलिस ने घटनास्थल के आस पास का सीसीटीवी फुटेज खंगाला. जिसमें बदमाशों की तस्वीर पुलिस को मिली है. पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बदमाशों की तलाश में जुटी है. पुलिस के अनुसार बदमाश का पता लगाया जा रहा है. फिलहाल किसी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है.आपके शहर में
विज्ञापन
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन