तीज-गणेश पूजा की आहट से गुलजार हुआ घाटशिला, भव्य पंडालों और बाजारों में उमड़ी भीड़

Updated:
विज्ञापन

स्वप्न नगरी थीम पर सजा लालडीह एवरग्रीन गणेश पूजा का भव्य पंडाल, देशभक्ति रंग में सजा न्यू लाइन गणेश पूजा का तिरंगा थीम पंडाल | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

घाटशिला और मऊभंडार में हरतालिका तीज और गणेश चतुर्थी की तैयारियां जोरों पर हैं। बाजारों में भीड़ और भव्य पंडालों की सजावट से शहर उत्सव के रंग में रंगा है।

विज्ञापन

घाटशिला : हरतालिका तीज और गणेश चतुर्थी रविवार को है. इसके साथ ही घाटशिला और मऊभंडार क्षेत्र में उत्सव का माहौल चरम पर पहुंच गया है. गणेश चतुर्थी को लेकर घाटशिला-मऊभंडार क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर आकर्षक पंडाल सजाए गए हैं. मऊभंडार में व्हाइट इलेवन गणेश पूजा कमेटी द्वारा तैयार किया गया भव्य पंडाल विशेष आकर्षण का केंद्र बना हुआ है. इस पंडाल का उद्घाटन सोमवार को विधायक सोमेश चंद्र सोरेन, एचसीएल-आईसीसी के ईडी सह यूनिट हेड उमेश सिंह, आईसीसी वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष बीएन सिंहदेव व महासचिव ओम प्रकाश सिंह द्वारा संयुक्त रूप से किया जाएगा. कमेटी के शक्ति प्रसाद धल ने बताया कि उद्घाटन के बाद हजारों श्रद्धालुओं के बीच महाप्रसाद का वितरण किया जाएगा. न्यू लाइन गणेश पूजा में इस बार तिरंगा व देशभक्ति थीम पर पंडाल तैयार किया गया है, जो लोगों को खासा आकर्षित कर रहा है.

विज्ञापन

स्वप्न नगरी थीम पर सजा लालडीह का पंडाल

वहीं लालडीह एवरग्रीन गणेश पूजा कमेटी ने ‘स्वप्न नगरी’ की तर्ज पर भव्य पंडाल का निर्माण किया है. यहां 14 सितंबर से स्थापना व पूजन के साथ कार्यक्रमों की शुरुआत होगी, जबकि संध्या 7 बजे महाआरती का आयोजन किया जाएगा. इसके अलावा दाहीगोड़ा, ए ब्लॉक, महाराज कॉलोनी, राम मंदिर, राजस्टेट, रवि शंकर सिंह के आवास समेत कई स्थानों पर भी आकर्षक पंडाल बनाए गये हैं. रंग-बिरंगी रोशनी और कलात्मक सजावट से सजे ये पंडाल रात के समय और भी भव्य नजर आ रहे हैं. शनिवार को पूरे शहर में विशेष रौनक देखने को मिली. एक ओर जहां बाजारों में तीज को लेकर महिलाओं की भीड़ उमड़ी, वहीं दूसरी ओर गणेश पूजा को लेकर विभिन्न पूजा समितियों द्वारा भव्य और आकर्षक पंडाल तैयार किए गये हैं. तीज पर्व को लेकर फल बाजारों में खासा उत्साह देखा गया. सेब, केला, नारियल, खजूर, नाशपाती समेत अन्य फलों की बिक्री हुई. मिठाई दुकानों पर भी ग्राहकों की भीड़ देखी गयी. महिलाएं पूजा सामग्री की खरीदारी में व्यस्त रहीं, जिससे बाजारों में देर शाम तक चहल-पहल बनी रही.

स्वप्न नगरी थीम पर सजा लालडीह एवरग्रीन गणेश पूजा का भव्य पंडाल, देशभक्ति रंग में सजा न्यू लाइन गणेश पूजा का तिरंगा थीम पंडाल | Prabhat Khabar Network
स्वप्न नगरी थीम पर सजा लालडीह एवरग्रीन गणेश पूजा का भव्य पंडाल, देशभक्ति रंग में सजा न्यू लाइन गणेश पूजा का तिरंगा थीम पंडाल | Prabhat Khabar Network

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola