नवनियुक्त पदाधिकारियों को मिला इंटक प्रदेश अध्यक्ष के हाथों प्रमाण पत्र

Updated:
विज्ञापन

जमशेदपुर महानगर इंटक कार्यकारिणी की पहली बैठक में झारखंड इंटक प्रदेश अध्यक्ष राकेश्वर पांडेय ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को प्रमाण पत्र सौंपा.

विज्ञापन

महानगर इंटक की टीम राजू के नेतृत्व में काफी मजबूत : राकेश्वर

वरीय संवाददाता, जमशेदपुर

जमशेदपुर महानगर इंटक कार्यकारिणी की पहली बैठक शुक्रवार को टिनप्लेट यूनियन कार्यालय में महानगर अध्यक्ष राजेश सिंह ‘राजू’ की अध्यक्षता में हुई. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि झारखंड इंटक प्रदेश अध्यक्ष राकेश्वर पांडेय, विशिष्ट अतिथि परविंदर सिंह सोहेल, अरुण कुमार सिंह, ददन सिंह, बेबी सिंह आदि मौजूद थे. इस मौके पर नवनियुक्त महानगर इंटक के सभी पदाधिकारियों को इंटक प्रदेश अध्यक्ष राकेश्वर पांडेय ने प्रमाण पत्र सौंपा. अपने संबोधन में राकेश्वर पांडेय ने कहा कि महानगर इंटक की टीम राजू के नेतृत्व में काफी मजबूत है. राजेश सिंह राजू ने दूसरी बार संगठन की जिम्मेदारी सौंपने पर आभार जताते हुए संगठन के हित में कार्य करने की बात कही. अंत में धन्यवाद ज्ञापन महानगर उपाध्यक्ष गुरदीप सिंह कक्के ने किया. कार्यक्रम में संतोष सिंह, चंदा सिंह राजपूत, डीएन पांडेय, संजय मुखी, देव कुमार, अरुण त्रिपाठी, चांदनी तिवारी, सयोनी समादार, अभिषेक कुमार, उषा कुमारी, रवि तिर्की, जेपीएन सिंह आदि मौजूद थे.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola