पुण्यतिथि पर याद किये गये टाटा वर्कर्स यूनियन के पूर्व उपाध्यक्ष स्व. त्रेता सिंह

Updated:
विज्ञापन

टाटा वर्कर्स यूनियन ने यूनियन के पूर्व उपाध्यक्ष स्व. त्रेता सिंह की पुण्यतिथि पर यूनियन कार्यालय परिसर में शोकसभा का आयोजन किया. मौके पर उनकी तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर स्व. त्रेता सिंह की आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा. टा

विज्ञापन

जमशेदपुर :

टाटा वर्कर्स यूनियन ने यूनियन के पूर्व उपाध्यक्ष स्व. त्रेता सिंह की पुण्यतिथि पर यूनियन कार्यालय परिसर में शोकसभा का आयोजन किया. मौके पर उनकी तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर स्व. त्रेता सिंह की आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा. टाटा वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष संजीव कुमार चौधरी टुन्नु ने यूनियन के पूर्व उपाध्यक्ष स्व. त्रेता सिंह की जीवनी पर प्रकाश डाला. टाटा वर्कर्स यूनियन माइकल जाॅन सेंटर के डायरेक्टर जयदेव उपाध्याय एवं यूनियन के ऑफिस एसोसिएट डाॅ एमएस सिंह मानस ने भी उनकी जीवनी के बारे में बताया. शोकसभा में संजीव कुमार चौधरी टुन्नु के अलावे डिप्टी प्रेसिडेंट शैलेश सिंह, उपाध्यक्ष संजय कुमार सिंह, राजीव कुमार चौधरी, सहायक सचिव श्याम बाबू, यूनियन के ऑफिस इंचार्ज धर्मबीर कुमार सिंह व टाटा वर्कर्स यूनियन कार्यकारिणी समिति के कई सदस्य के अलावा टाटा वर्कर्स यूनियन के कर्मचारी आदि उपस्थित थे.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola