टाटा कमिंस में दो दिन फ्लैक्सी ऑफ, दो दिन रहेगा ब्लॉक क्लोजर
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन
टाटा कमिंस में 28 तथा 31 अगस्त को फ्लैक्सी ऑफ के कारण आंशिक रूप से काम होगा, तो 29 और 30 अगस्त को ब्लॉक क्लोजर लेने के कारण पूर्ण बंद रहेगा. जबकि एक सितंबर को रविवार होने के कारण सामूहिक साप्ताहिक अवकाश की वजह से बंदी रहेगी.
विज्ञापन
जमशेदपुर :
टाटा कमिंस में 28 तथा 31 अगस्त को फ्लैक्सी ऑफ के कारण आंशिक रूप से काम होगा, तो 29 और 30 अगस्त को ब्लॉक क्लोजर लेने के कारण पूर्ण बंद रहेगा. जबकि 1 सितंबर को रविवार होने के कारण सामूहिक साप्ताहिक अवकाश की वजह से बंदी रहेगी. इस तरह कंपनी बुधवार तथा शनिवार को आंशिक रूप से खुली रहेगी तथा गुरुवार व शुक्रवार को पूर्णत: बंद रहेगी. कंपनी इस पांच दिनों की बंदी के बाद 2 सितंबर सोमवार को खुलेगी. इस संबंध में प्लांट हेड रामफल नेहरा के हस्ताक्षर से सर्कुलर जारी किया गया है. ब्लॉक क्लोजर की अवधि का पचास प्रतिशत वेतन कर्मचारियों के प्रीविलेज लीव या केजुअल लीव से समायोजित किया जाएगा तथा पचास प्रतिशत वेतन कंपनी वहन करेगी. नोटिस में कहा गया है कि जिन कर्मचारियों को 28 तथा 31 अगस्त को काम पर नहीं बुलाया जाएगा. उनसे दो माह के भीतर जरुरत पड़ने पर काम लिया जाएगा, जिसकी सूचना बाद में दी जाएगी.आपके शहर में
विज्ञापन
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन