XLRI जमशेदपुर के स्टूडेंट रहे फादर सेबस्टियन जॉर्ज एसजे बने नये डायरेक्टर, प्रो संजय नये डीन एकेडमिक्स

Published at :26 Aug 2022 3:41 PM (IST)
विज्ञापन
XLRI जमशेदपुर के स्टूडेंट रहे फादर सेबस्टियन जॉर्ज एसजे बने नये डायरेक्टर, प्रो संजय नये डीन एकेडमिक्स

प्रभात खबर की खबर पर मुहर लगी है. XLRI, जमशेदपुर में दो बड़े बदलाव हुए हैं. इस संस्थान के स्टूडेंट रहे फादर सेेबेस्टियन जॉर्ज एसजे इसके नये डायरेक्टर बने हैं. वहीं, प्रो संजय पात्रो को डीन एकेडमिक्स बनाया गया है. संस्थान में बदलाव को लेकर 10 दिन पूर्व ही खबर प्रकाशित हुई थी.

विज्ञापन

Jharkhand News: जमशेदपुर के XLRI में बड़े पैमाने पर बदलाव की गयी है. एक्सएलआरआई, जमशेदपुर के नये डायरेक्टर फादर सेेबेस्टियन जॉर्ज एसजे बनाये गये हैं. वहीं, प्रो संजय पात्रो को एक्सएलआरआई, जमशेदपुर का नया डीन एकेडमिक्स बनाया गया है. प्रभात खबर ने 10 दिन पूर्व ही इससे संबंधित समाचार प्रकाशित किया था. इसके अलावा एक्सएलआरआई, दिल्ली कैंपस के डायरेक्टर की जिम्मेदारी फादर कश्मीरी को दी गयी है. सभी ने शुक्रवार को विधिवत रूप से अपने पद की जिम्मेदारी संभाली है.

फादर सेबस्टियन जॉर्ज एसजे को है 14 वर्षों का है लंबा अनुभव

शुक्रवार को XLRI कैंपस में बाकायदा इसको लेकर एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया. जिसमें उक्त दोनों महत्वपूर्ण पदों पर पदस्थापित होने वाले फादर एस जॉर्ज एवं प्रो संजय पात्रो ने अपनी जिम्मेदारी संभाली. फादर सेबस्टियन जॉर्ज एसजे एक्सएलआरआई के पूर्व विद्यार्थी (1996 बैच) रह चुके हैं. एक्सएलआरआई, जमशेदपुर में डायरेक्टर बनने से पूर्व फादर एस जॉर्ज एक्सएलआरआई दिल्ली-एनसीआर कैंपस के डायरेक्टर थे. उन्हें मैनेजमेंट एजुकेशन में 14 वर्षों का लंबा अनुभव प्राप्त है. वे ऑर्गेनाइजेशन बिहेवियर (Organization Behavior) के सीनियर प्रोफेसर के साथ ही संगठन में व्यक्तिगत व्यवहार, ट्रांसफॉर्मेशनल लीडरशिप, मैनेजेरियल काउंसेलिंग के साथ ही कई अन्य क्षेत्रों में लंबे अरसे तक प्रोफेसर रहे हैं.

फादर एस जॉर्ज का जमशेदपुर से रहा है गहरा नाता

एक्सएलआरआई प्रबंधन की ओर से बताया गया कि उन्होंने मैनेजमेंट के क्षेत्र में कई रिसर्च भी किए हैं. फादर एस जॉर्ज का जमशेदपुर से गहरा नाता रहा है. वहीं, प्रो संजय पात्रो ने भी अपने चयन पर सभी का आभार जताया और कहा कि नयी जिम्मेदारियों का बेहतर तरीके से निर्वाह करेंगे. प्रो पात्रो पिछले 25 वर्षों से एक्सएलआरआई के साथ जुड़े हुए हैं. इससे पूर्व डीन एकेडमिक्स के पद पर प्रो आशीष कुमार पाणी पदस्थापित थे.

Also Read: Jharkhand News: पूर्वी सिहंभूम में खुलेंगी 9 खदानें, हजारों लोगों को मिलेगा रोजगार

XLRI की विरासत को ले जायेंगे आगे : फादर सेबस्टियन जॉर्ज एसजे

फादर सेबस्टियन जॉर्ज एसजे ने अपनी नियुक्ति पर कहा कि जिस कॉलेज में उन्होंने पढ़ाई की, उसी कॉलेज का डायरेक्टर बनना एक सुखद अनुभव है. उन्होंने सभी विद्यार्थियों के साथ ही प्रोफेसर का सहयोग मिलने का भरोसा जताया. सभी ने संस्थान हित में मिल कर काम करने का भरोसा जताया. उन्होंने अर्थव्यवस्था और समाज में बड़े पैमाने पर बदलाव लाने के लिए एक अच्छी दृष्टिकोण रखने की बात कही. साथ ही कहा कि XLRI शुरू से रिस्पांसिबल लीडर तैयार करने की दिशा में कार्य करता रहा है, इस दिशा में वे आगे भी कार्य करेंगे. साथ ही बताया कि संस्थान जल्द ही अपनी स्थापना के 75वें वर्ष में प्रवेश कर रहा है. इसको लेकर भी कई प्रकार की तैयारियां चल रही है.

रिपोर्ट : संदीप स्वर्ण, जमशेदपुर.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola