सदर अस्पताल में जागरूकता सह परिवार स्वास्थ्य मेले का आयोजन
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन
अस्पताल परिसर से जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
विज्ञापन
वरीय संवाददाता, जमशेदपुर
खासमहल स्थित सदर अस्पताल में विश्व जनसंख्या दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम सह परिवार स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया गया. इस दौरान सदर अस्पताल परिसर से जागरूकता रथ को रवाना किया गया. जिला परिषद उपाध्यक्ष पंकज सिन्हा व सिविल सर्जन डॉ जुझार मांझी ने जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. इस रथ के माध्यम से शहरी क्षेत्र में डोर-टू-डोर जनसंख्या नियंत्रण पर लोगों को जागरूक करने का प्रयास किया जायेगा. साथ ही नुक्कड़ नाटक का मंचन कर लोगों को जनसंख्या बढ़ोतरी से होने वाले परेशानी और इसके नियंत्रण के फायदे के संबंध में लोगों को जागरूक किया गया. सिविल सर्जन डॉ जुझार माझी ने बताया कि विश्व जनसंख्या दिवस पर परिवार स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया गया. इस स्वास्थ्य मेले में कई तरह के कार्यक्रम आयोजित किये गये. राज्य सरकार द्वारा परिवार नियोजन से संबंधित जितने भी लक्ष्य निर्धारित किये गये हैं, उसे पूरा करने के लिए प्रचार प्रसार किया जा रहा है. कार्यक्रम में सिविल सर्जन समेत पीएसआइ के सिटी प्रबंधक, स्वास्थ्य कर्मचारी. जनप्रतिनिधि, स्वास्थ्य कर्मचारी व अन्य मौजूद थे.आपके शहर में
विज्ञापन
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन